Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला
    Breaking News Headlines पश्चिम बंगाल बिहार राष्ट्रीय

    आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कोलकाता :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के छात्रावास के एक कमरे में रविवार को बीटेक (तृतीय वर्ष) के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आसिफ कमर का शव आईआईटी, खड़गपुर परिसर के मदनमोहन मालवीय हॉल स्थित उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

    अधिकारी ने उसके दोस्तों और छात्रावास अधीक्षक के हवाले से बताया कि कमर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष का छात्र था और शनिवार रात से उसका दरवाजा अंदर से बंद था।

    छात्रावास परिसर स्थित पुलिस चौकी को रविवार सुबह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें कमर का शव फंदे से लटका मिला।

    कमर बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला था। उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौत की पुष्टि की।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और जांच जारी है।

    उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्निंग कार में युवक की दर्दनाक मौत, आग लगते ही सभी दरवाजे हो गए थे लॉक
    Next Article बाराबंकी में फार्मासिस्ट की पीट-पीटकर हत्या

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.