Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्निंग कार में युवक की दर्दनाक मौत, आग लगते ही सभी दरवाजे हो गए थे लॉक
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    बर्निंग कार में युवक की दर्दनाक मौत, आग लगते ही सभी दरवाजे हो गए थे लॉक

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब कदमा से मरीन ड्राइव की ओर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। इस भयावह आगजनी की घटना में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। किसी को उसे बचाने का मौका ही नहीं मिला।

    मृतक विजया हेरिटेज का रहने वाला सुनील अग्रवाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही सभी दरवाजे लॉक हो गए, इससे सुनील कार से बाहर नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और सुनील की मौत हो चुकी थी।

    शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका : मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू तो पाया लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे शव की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। अभी तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्रारंभिक जांच में इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है।

    पुलिस कर रही मामले की जांच : इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि एक सामान्य सी सुबह इतनी भयावह दुर्घटना में बदल गई। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और पुलिस आग लगने के कारणों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभारी जिला जज एमजीएम अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना
    Next Article आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.