Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “सत्तू पर चर्चा” समरेंद्र कुणाल का नया सियासी दांव
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    “सत्तू पर चर्चा” समरेंद्र कुणाल का नया सियासी दांव

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार की राजनीति में चाय पर चर्चा तो खूब देखी गई है, लेकिन अब “सत्तू पर चर्चा” की नई परंपरा शुरू हो चुकी है। इस अनोखी पहल की शुरुआत राजद नेता समरेंद्र कुणाल ने सीमांचल के कटिहार से की है। गर्मी में आमजन की पहली पसंद बनने वाला सत्तू अब सियासत की गर्माहट को भी ठंडा करने का माध्यम बनता दिख रहा है। समरेंद्र कुणाल की यह रणनीति लोगों को लालू यादव की सादगी और जमीनी राजनीति की याद दिला रही है। जिस तरह कभी लालू यादव गाय-भैंस, मिट्टी और माटी की बातें कर आम जनता के दिलों में जगह बनाते थे, उसी राह पर समरेंद्र कुणाल भी चलते नजर आ रहे हैं। सत्तू खाते हुए वे न केवल लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, बल्कि लालू यादव की समाजवादी विचारधारा को भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही तेजस्वी यादव की नीतियों को भी जमीन से जोड़ने का जरिया बन रही है। कटिहार की गलियों से शुरू हुई यह पहल अब सुर्खियों में है। लोगों को यह चर्चा खूब भा भी रही है। स्थानीयता और जुड़ाव की इस मुहिम में जनता भी खुलकर हिस्सा ले रहे हैं। सत्तू खाते-खाते अब जातीय जनगणना, माय बहन मान योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हो रही है। तेजस्वी यादव के विकास मॉडल और रोजगार को लेकर किए गए प्रयासों को जनता के बीच ले जाने के लिए यह अभियान कारगर साबित हो रहा है। जमीन से जुड़कर, स्थानीयता को अपनाकर और जनता की भाषा में बात कर दिलों में उतरने की कोशिश राजद के लिए यह मुहिम एक नई सोच का संकेत है। “सत्तू पर चर्चा” शायद आने वाले चुनावी मौसम में बड़ा असर दिखाए, और एक बार फिर बिहार की राजनीति को उसकी माटी से जोड़ दे। क्या राजद यह रणनीति बिहार की सत्ता का स्वाद बदल पाएगी ? ये तो वक्त ही बताएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा मंत्री समेत झामुमो के विधायक एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की
    Next Article प्रभारी जिला जज एमजीएम अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    गम्हरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव 2026-27

    हल्दीपोखर में बिजली संकट पर आंदोलन की तैयारी: ग्रामीणों ने की हल्दीपोखर अलग फीडर की मांग

    कांग्रेस नेता फूलकांत झा ने की गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.