Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के क्वेटा में साइंस कॉलेज के बाहर हुआ जोरदार धमाका, कम से कम चार लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के क्वेटा में साइंस कॉलेज के बाहर हुआ जोरदार धमाका, कम से कम चार लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्वेटा. पाकिस्तान के क्वेटा प्रांत में बम धमाका होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये विस्फोट गुरुवार की रात को हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि बम धमाका जिन्ना रोड पर साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक कार के पास हुआ. जिन्ना रोड क्वेटा के प्रमुख मार्गों में से एक है और खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय और सबसे व्यस्त स्थान है.

    अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि विस्फोट से आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए. पाकिस्तान के इस इलाके में इस्लामिक स्टेट काफी सक्रिय है. इसके अलावा यहां लोकल तालिबान (टीटीपी) के आतंकी भी आए दिन हमले करते हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान की नेतृत्व वाली सरकार में हमले काफी ज्यादा बढ़े हैं. उनकी सरकार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ बातचीत करने में दिलचस्पी ज्यादा रखती है.
    इमरान सरकार ने हाल ही में कहा कि टीटीपी के आतंकी अफगानिस्तान में सक्रिय हैं और यहीं से पाकिस्तान में हमलों को अंजाम देते हैं. लेकिन सरकार ने संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अफगानिस्तान वाले तालिबान से इसे रोकने के लिए मदद मांगी. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह टीटीपी के आतंकियों से बातचीत कर रही है, ताकि वह पाकिस्तान में हमले करना बंद कर दें. सरकार की इन बातों से आम लोग भी काफी खफा हैं. उनका कहना है कि पीटीआई सरकार आतंकियों के सामने झुक रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में हुए शामिल
    Next Article आम आदमी को एक जनवरी से लगेगा महंगाई का झटका! जानिए कल से क्या सब हो रहा है महंगा?

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.