Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी को एक जनवरी से लगेगा महंगाई का झटका! जानिए कल से क्या सब हो रहा है महंगा?
    Breaking News Headlines

    आम आदमी को एक जनवरी से लगेगा महंगाई का झटका! जानिए कल से क्या सब हो रहा है महंगा?

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आज साल 2021 का लास्ट डे है. कल से नए साल की शुरुआत हो रही है. नए साल के शुरुआती दिनों में ही आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगने वाला है. 1 जनवरी 2022 से ही सभी की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. दरअसल, 2022 से कई चीजों पर टैक्स बढ़ रहा है. इसमें कपड़े व जूते चप्पल खरीदने से लेकर ऑनलाइन खाना मंगवाना आपको काफी महंगा पड़ने वाला है.

    कपड़ा और जूता होगा महंगा

    1 जनवरी से रेडीमेड गारमेंट्स पर GST की दर 5% से बढ़कर 12% हो जाएगी. इससे रेडीमेड गारमेंट्स की कीमतें बढ़ेंगी. कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि GST में इजाफा होने से रिटेल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा. रेडीमेड के व्यापार से जुड़े व्यापारी जीएसटी में इजाफा किए जाने का विरोध कर रहे हैं. हालांकि, सरकार अपने फैसले से पीछे हटने के मूड में नहीं है. ऐसे में नए साल से रेडीमेट गारमेंट्स खरीदने के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे चुकाने पड़ जाएंगे. इस टैक्‍स स्‍लैब में नया बदलाव 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगा.

    1 जनवरी से ऐप से खाना मंगाने पर लगेगा टैक्स

    अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको अगले महीने से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. क्योंकि नए साल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और स्विगी से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर टैक्स का भी भुगतान करना होगा. बता दें कि 1 जनवरी 2022 से फूड डिलीवरी ऐप्स पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा. हालांकि, यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह स्पष्ट किया जा चुका है कि सरकार यह टैक्स ग्राहकों से नहीं, बल्कि ऐप कंपनियों से वसूलेगी. लेकिन ऐप कंपनियां किसी ने किसी तरीके से अपने टैक्स की भरपाई ग्राहकों से ही करेंगी. ऐसे में 1 जनवरी 2022 से ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना ग्राहकों के लिए कहीं न कहीं महंगा पड़ सकता है.

    ATM से कैश निकालना पड़ेगा महंगा

    बैंक ग्राहक एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन के लिए पहले जितना भुगतान कर रहे थे, अब उससे अधिक भुगतान करना होगा. 1 जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा. जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी. एक्सिस बैंक ने कहा, “RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में 01-01-22 से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क ₹21 + GST होगा.

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए चार्ज

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने घोषणा की है कि उसने 1 जनवरी, 2022 से ब्रांच में नकद निकासी और जमा पर शुल्क संशोधित किया है. नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी, 2022 के बाद अगर कोई IPPB का खाताधारक निर्धारित फ्री लिमिट पार होने के बाद पैसे जमा या निकालता है तो उसे अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा. बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक का एक डिवीज़न है, जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के क्वेटा में साइंस कॉलेज के बाहर हुआ जोरदार धमाका, कम से कम चार लोगों की मौत
    Next Article जीवन में जितने भी अनुभूतियां होती भक्ति की अनुभूति सर्वश्रेष्ठ है

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.