Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश यादव को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में हुए शामिल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अखिलेश यादव को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाई है. एसपी नेता खांटी समाजवादी माने जाने वाले पार्टी नेता शतरुद्र प्रकाश ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इसए एसपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि प्रकाश एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं और पार्टी की बात को वह विधान परिषद में दमदार तरीके से रखते थे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है और कहा कि प्रकाश के आने से बीजेपी को मजबूती मिलेगी. वहीं बीजेपी के ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि समाजवादी आंदोलन अपनी राह से भटक गया है.

    फिलहाल राज्य में चुनाव होने हैं और बीजेपी और एसपी दोनों ही एक दूसरे में सेंध लगा रहे हैं. पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी बीजेपी में शामिल हुए थे. वहीं आज शतरुद्र प्रकाश भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से ही गैर कांग्रेसवाद की राजनीति की और आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि पहले पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से थी लेकिन आज ऐसा नहीं है. इसके लिए वह मोदी योगी को बधाई देते हैं.असल में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत इसका प्रस्ताव विधान परिषद में रखा था. जिसके तहत पीएम मोदी ने वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा के तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फुट पर विश्वनाथ धाम का उद्घाटन और निर्माण किया है. लिहाजा राज्य सरकार का परिषद में प्रकाश ने समर्थन किया था. प्रकाश ने ही योगी सरकार से काशी विश्वनाथ धाम को विश्व धरोहर में शामिल करने का भी अनुरोध किया था.
    पिछले महीने ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, रमा निरंजन और नरेंद्र भाटी बीजेपी में शामिल हो गए थे और माना जा रहा है कि इन सदस्यों को निकाय क्षेत्र एमएलसी चुनाव में बीजेपी उतार सकती है. वहीं पिछले दिनों ही एसपी एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भी बीजेपी में शामिल हुए थे. जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र हैं. जबकि इससे पहले पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर एसपी छोड़ चुके हैं और वह राज्यसभा सदस्य हैं. पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं और राज्यसभा सदस्य हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 764 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 1270 लोग संक्रमित
    Next Article पाकिस्तान के क्वेटा में साइंस कॉलेज के बाहर हुआ जोरदार धमाका, कम से कम चार लोगों की मौत

    Related Posts

    लायंस क्लब भारत ने शनि मंदिर परिसर में किया खिचड़ी एवं खीर का महाप्रसाद वितरण

    September 27, 2026

    बिष्टुपुर स्थित LIC भवन में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    September 27, 2026

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब भारत ने शनि मंदिर परिसर में किया खिचड़ी एवं खीर का महाप्रसाद वितरण

    बिष्टुपुर स्थित LIC भवन में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.