
बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
एक लोडेड देशी कट्टा एवं चार कारतूस के साथ थाना क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधी निर्दोष पासवान गिरफ्तार
बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय । भगवानपुर थाना क्षेत्र के गड़ा निवासी मोस्ट वांटेड अपराधी निर्दोष पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने एस आई नवीन कुमार सिंह के सहियोग से गाड़ा गांव स्थित पुरानी पुल के पास से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं थ्री फिफ्टीन के चार गोली बरामद किया है। निर्दोष पासवान पर भगवानपुर एवं वीरपुर थाने में हत्या सहित आधे दर्जन मामले दर्ज है।उक्त अपराधी के ख़ौफ़ से थाना क्षेत्र के उत्तरी पूर्वी भाग में दहशत क़ायम था इसके गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ।
