Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना पहुंचकर भड़ेगे हुंकार : लवली आनंद
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना पहुंचकर भड़ेगे हुंकार : लवली आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना में आहूत “सिंह गर्जना रैली” की शानदार सफलता सुनिश्चित करने हेतु चंडीगढ़,सेक्टर -20 स्थित हॉल में आज एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को बिहार की पूर्व सांसद श्रीमती लवली आनंद ,आनंद मोहन जी की पुत्री एडवॉकेट सुश्री सुरभि आनंद एवं श्री भूम सिंह ‘राणा’ ने मुख्य रूप से संबोधित किया।
    ‘संवाददाता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्रीमती लवली आनंद ने कहा कि
    मैं हरियाणा -पंजाब के साथियों का आभार प्रकट करना चाहूंगी जो बराबर हमारे संघर्षों में साथ देते रहे हैं। बाद इसके मैं दोनों प्रांतों के लोगों को आपके माध्यम से आगामी 29/01/22 को राष्ट्रनायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पखवाड़ा पर पटना में आहूत “सिंह गर्जना रैली” का आमंत्रण देना चाहूंगी। जहां आगामी 29 जनवरी को देश भर के लाखों आनंद मोहन समर्थकों का जमावड़ा होने जा रहा है।
    “रैली” के प्रमुख मुद्दे होंगे-
    #अपने वादे के अनुरूप बिहार सरकार राज्य की राजधानी पटना में महाराणा प्रताप की भव्य अश्वारोही प्रतिमा लगाए।
    #अन्य महापुरुषों की तरह ‘प्रताप स्मृति भवन’ के लिए दो कट्ठे जमीन आवंटित करे।*
    #’प्रताप जयंती’ पर एक दिन की सरकारी छुट्टी घोषित करे ।
    #एवं अपने पूर्व के वादे के मुताबिक पूर्व सांसद आनंद मोहन जी की दोषमुक्त ससम्मान रिहाई सुनिश्चित करें।
    जैसा कि मैं पहले बता चुकी हूं इस रैली में देशभर के आनंद समर्थकों का जुटान होगा और मैं इसका निमंत्रण देने स्वयं पूरे देश में घूम रही हूं। चंडीगढ़ में सर्वप्रथम मैं पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री के.पी. सिंह जी एवं हरियाणा के पूर्व सीएम श्री ओम प्रकाश चौटाला जी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर रैली में आने का न्यौता दिया है। मुझे उम्मीद है कि आनंद मोहन जी के चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में यहां से पटना पहुंचकर हमारे संघर्ष में साथ देंगे।
    पूर्व सांसद की पुत्री एडवोकेट सुश्री सुरभि आनंद ने कहा कि पूरा देश जानता है कि आनंद मोहन जी निर्दोष हैं । उन्हें उस गुनाह कि सजा दी गई है जो उन्होंने कभी किया ही नहीं । उनकी लोकप्रियता से घबराए लोगों ने साजिशन उन्हें सजा करवाई । वाबजूद इसके विगत 5 माह पूर्व उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है,परंतु नित नए षडयंत्रों के तहत उन्हें कैद में रखने कि कोशीशें हो रही हैं। अब पानी सर के ऊपर से गुजर रहा है। ऐसे में हम चुप नहीं बैठ सकते। हम इसके विरुद्ध कोर्ट तो जाएंगे ही लेकिन आप सब भली प्रकार वाकिफ हैं कि जनतंत्र में असल मालिक जनता है। जनता की अदालत ही सबसे बड़ी अदालत होती है । निरपराध पिता के न्याय के लिए मैं अपनी मां के साथ जनता की अदालत में अपनी बात रखने निकल पड़ी हूं।
    संवाददाता सम्मेलन में एडवोकेट भूम सिंह राणा ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को यह सलाह दूंगा कि वे बिना समय गंवाए अपने वादे पूरी करें । अगर ऐसा हुआ तो ‘आक्रोश रैली’ के बदले हम ‘धन्यवाद रैली’ करेंगे वरना राज्य सरकार आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें।
    उन्होंने आनंद मोहन जी की पत्नी और पुत्री को निर्णायक संघर्ष में हर तरह के साथ का भरोसा दिलाते हुए बताया कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना पहुंचकर हुंकार भरेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमारा राष्ट्र विश्व का मार्गदर्शन करता रहे : मुक्तानंद जी महाराज
    Next Article शांति का साम्राज्य स्थापित करने आए प्रभु यीशु एक्सएलआरआई चैपल में विशेष प्रार्थना संपन्न

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.