Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांति का साम्राज्य स्थापित करने आए प्रभु यीशु एक्सएलआरआई चैपल में विशेष प्रार्थना संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म शिक्षा

    शांति का साम्राज्य स्थापित करने आए प्रभु यीशु एक्सएलआरआई चैपल में विशेष प्रार्थना संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शांति का साम्राज्य स्थापित करने आए प्रभु यीशु
    एक्सएलआरआई चैपल में विशेष प्रार्थना संपन्न
    जमशेदपुर। प्रभु यीशु के आगमन क्रिसमस को लेकर एक्सएलआरआई चैपल में विशेष प्रार्थना सभा कोविद गाइडलाइंस के अनुसार हुई।
    यहां संस्थान के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडिस ने क्रिसमस का संदेश दिया और मिस्सा बलिदान दिया। फादर पीटर फ्रांसिस ने अनुष्ठान में उन्हें सहयोग दिया। शिशु रूप के प्रतिरूप को उन्होंने चरनी में भी प्रतिष्ठित किया। स्थानीय युवा मंडली ने भक्ति गीतों से माहौल को भावनामय बना दियाय।

    इस मौके पर फादर पॉल फर्नांडिस ने बाकी प्रभु यीशु मसीह के मूल्य सिद्धांत को हमें आत्मसात करना है। हमें मालूम होना चाहिए कि प्रभु यीशु मसीह इस जगत में क्यों, किस रूप में और किसके लिए आए। वे परमेश्वर के पुत्र थे परंतु साधारण रूप से गौशाला में जन्म लिया। इस दुनिया में व्याप्त पाप, अनाचार, विद्वेष, ईर्ष्या, रोग, लोभ, व्यभिचार से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए मुक्तिदाता के रूप में प्रभु का आगमन हुआ।
    उनके अनुसार इस प्रतिस्पर्धा भागम भाग की दुनिया में लोगों के जीवन में प्रकाश लाना है। हमें प्रभु के संदेश प्रेम दया क्षमा के द्वारा मानवता की मशाल दुनिया में जलाते रहना है जिससे दुनिया के किसी भी व्यक्ति के जीवन में अंधकार नहीं रहे। वह रोग, शोक, लोभ से दूर रहे और हमें इसी मिशन पर काम करना है जब तक दुनिया में शांति का साम्राज्य स्थापित नहीं हो जाए।जिससे यह दुनिया शांति के साम्राज्य के रूप में बदल जाए। प्रभु यीशु मसीह के दिखाए राह पर चल कर ही हम लोगों में आध्यात्मिक मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक रोशनी लाना है। हमें प्रभु को धन्यवाद देना चाहिए कि कोरोना की इस महामारी में हम बचे हैं और अब इस जीवन को अच्छे काम में लगाना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मास्क लगाने और दूरी बनाए रखने की भी अपील की।
    कैथोलिक मत के ईसाई संत जोसेफ महा गिरजाघर, सेंट मैरी चर्च, लोयला स्कूल, कार्मेल स्कूल, चर्च आफ ग्वादलुपे टेल्को मैं आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए वहीं सीतारामडेरा इमैनुएल बैपटिस्ट चर्च में भी रात्रि सभा हुई और मिस्सा बलिदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा, पंजाब और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना पहुंचकर भड़ेगे हुंकार : लवली आनंद
    Next Article केंद्र ने आयुष मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 553.36 करोड़ रुपये की धनराशि

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.