Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2021Updated:December 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे, हालांकि इससे पेट्रोल पंप मालिकों को घाटा जरूर हुआ है, लेकिन इन्होंने अपनी मनसा साफ करते हुए राज्य सरकार से राज्य में अविलंब वैट कम करने की मांग की है. इसके अलावा राज्य के सरकारी विभागों के पास पेट्रोल पंप मालिकों के करोड़ों रुपए बकाए का भी भुगतान अविलंब किए जाने की मांग की है. साथ ही बायोडीजल की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसके लाइसेंस निर्गत करने वाले संस्थान को चिन्हित करने की मांग की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड पैट्रोल डीजल एसोसिएशन के सचिव ने बताया, कि यह बंदी काफी सफल रही है. राज्य सरकार द्वारा वैट के दरों में कमी नहीं किए जाने से पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान हो रहा है. साथ ही राज्य में आने वाला राजस्व पड़ोसी जिलों में हस्तांतरित हो रहा है. वही एसोसिएशन की बंदी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दी है. कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता सुरेशधारी ने बताया, कि मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा पर्दे के पीछे से पेट्रोल पंप मालिकों को गुमराह कर रही है. उन्होंने बताया जब दूसरे राज्यों में वैट अधिक लिया जा रहा था, उस वक्त झारखंड में वेट कम थे, और पेट्रोल डीजल कम कीमतों पर मिल रहे थे. उस वक्त किसी ने कोई विरोध नहीं किया. अब जब दूसरे राज्यों में वैट कम है तो यहां के पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा विरोध करना जायज नहीं है.

    झारखंड के पेट्रोल पंप को को बंद करना जनविरोधी कार्य है :सुरेश धारी

    झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आव्हान पर आज झारखंड के पेट्रोल पंप के बंद किए जाने का कांग्रेस पार्टी निंदा करती है,
    आज दिनांक 21 दिसंबर मंगलवार को पेट्रोल पंप के हड़ताल पर कांग्रेश के जोनल प्रवक्ता सुरेश धारी और कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि समरेंद्र तिवारी ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा पर्दे के पीछे से झारखंड पेट्रोलियम डीलरशिप एसोसिएशन के कंधे पर बंदूक रखकर राज्य की 3 करोड़ से ज्यादा जनता को परेशान करते हुए अपनी राजनीति करना चाहती है।
    ज्ञात हो कि पेट्रोल पंप सरकार के ही लोक उपक्रम है और जनहितकारी कार्यों के लिए आवश्यक सेवा अधिनियम के अंतर्गत आते हैं वैसी स्थिति में इनके द्वारा पेट्रोल पंप पोको बंद कर हड़ताल करना राज्य के किसानों ,मजदूरों ,वाहन चालकों ,ट्रांसपोर्टरों और उद्योगों के विरोध में किया गया कृत्य हैं।
    झारखंड सरकार को ऐसे लोगों पर अभिलंब कानूनी कार्रवाई करते हुए इनके अनुज्ञप्ति को निरस्त कर नए बेरोजगार स्थानीय युवाओं को पेट्रोल पंप दिया जाना चाहिए । साथ ही हड़ताल में शामिल पेट्रोल पंपों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत आज के हुए नुकसान का आकलन करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ।
    ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से बिहार और पड़ोसी राज्यों से झारखंड में पेट्रोल डीजल के दर काफी कम थी और पेट्रोल पंप मालिकों को उससे भारी लाभ हो रहा था, झारखंड सरकार अपना राजस्व नुकसान उठाकर भी लोगों को राहत दे रही थी ।
    फिर भी आज पेट्रोल पंप बंद करना अत्यंत दुर्बल दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू झाखण्ड की आवाज बन गई है : सहिस
    Next Article वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा जमशेदपुर पुलिस के लीगल एडवाइजर के बीच  कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.