Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में शामिल होने के लिए गोवा रवाना मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में शामिल होने के लिए गोवा रवाना मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन में शामिल होने के लिए गोवा रवाना मंत्री बन्ना गुप्ता

    बन्ना गुप्ता करेंगे स्मारिका का विमोचन

    26 नवंबर, जमशेदपुर. गोवा क्रांति दिवस की 75वें वर्ष पर डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता सपत्नीक गोवा रवाना हो गए हैं. इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा एक स्मारिका भी प्रकाशित की गई है़, जिसका विमोचन दिनांक 28 नवंबर को उद्घाटन सत्र में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया जाएगा. उनके साथ कांग्रेस के वरीय नेता कमल किशोर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव संदीप मुरारका, अग्रवाल सम्मेलन के सचिव अजय कुमार अग्रवाल भालोटिया, मंत्री के निजी सचिव आसिफ एकराम भी गोवा सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

    इन दो दिनों में कई विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे. गोवा की मुक्ति में महिलाओं की भूमिका, डॉ. लोहिया और भारतीय भाषाएँ, डॉ. लोहिया और नागरिक स्वतंत्रता, गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में ईसाईयों की भूमिका, समाजवादी नेता डॉ. लोहिया की दृष्टि- कल, आज और कल. डॉ. राममनोहर लोहिया को समाजवाद का आधुनिक प्रवर्तक माना जाता है, उनकी स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में मंत्री बन्ना गुप्ता को बुलाया जाना यह जमशेदपुरवासियों के लिए गर्व का विषय है़. ज्ञात हो राम मनोहर लोहिया उत्तरप्रदेश के अग्रवाल समाज के थे एवं मंत्री बन्ना गुप्ता भी उसी समुदाय से संबंध रखते हैं. यह जानकारी मंत्री के प्रेस प्रभारी संजय ठाकुर ने दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से संम्मानित
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.