Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बन्ना गुप्ता ने की मांग, कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन जल्द शुरू करें सरकार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बन्ना गुप्ता ने की मांग, कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन जल्द शुरू करें सरकार

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बन्ना गुप्ता ने की मांग, कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन जल्द शुरू करें सरकार

    दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने की मांग की कि कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन की सरकार जल्द शुरुआत करें।

     

    स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता जी ने सहिया लोगों का मानदेय बढ़ाने की मांग की, साथ ही ईसीआरपी फंड में केंद्र का 90% और राज्य सरकार का 10% भागेदारी तय करने का अनुरोध किया

    इसके साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर गैप फिलामेंट प्रोग्राम, कोविड के रोकथाम के लिए बेहतर कोविड मैनेजमेंट की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने ईसीआरपी फंड को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की भी अनुमति मांगी।

    इसके साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड में चलाए जाने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने आयुष्मान भारत के इलाज के लिए दिए जाने वाले 5 लाख रुपये से बढ़ाने का सुझाव दिया।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सुझावों पर विचार करने की बात कही और राज्य सरकार द्वारा चलाये जाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्मों की सराहना की।साथ ही वैक्सीन कार्यक्रम को तेजी देने का आग्रह किया।

    दो दिवसीय दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह और मंत्री के आप्त सचिव श्री आसिफ इकराम भी बैठक में मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा गांधी मैदान जामताड़ा में एक बैठक की गई
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.