Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी राॅकी मैदान दुर्गा पूजा के संस्थापक सह अध्यक्ष के साथ-साथ जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति ने भी जिला प्रशासन को दिया शपथ पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    सोनारी राॅकी मैदान दुर्गा पूजा के संस्थापक सह अध्यक्ष के साथ-साथ जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति ने भी जिला प्रशासन को दिया शपथ पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी राॅकी मैदान दुर्गा पूजा के संस्थापक सह अध्यक्ष के साथ-साथ जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति ने भी जिला प्रशासन को दिया शपथ पत्र

    सोनारी रौकी मैदान मे हो रही दुर्गा पूजा का विवाद खत्म,पुरानी कमेटी सार्वजनिक रूप से करेगी पूजा।

    सोनारी रॉकी मैदान में कल सुबह सोनारी पुलिस पूरी दल बल के साथ पूजा स्थल पर पहुंची एवं 21 फीट की बन रही मूर्ति के कारीगरों को काम रोकने का आदेश दिया और पूजा के संस्थापक असित मोएत्रा जी को थाने ले गई।

    इसकी सूचना जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के सचिव अरुण सिंह को मिली जिसके पश्चात समय की मांग को देखते हुए अरुण सिंह सोनारी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से इस मामले में बात की।थाना प्रभारी का यह कहना था कि कमिटी के बीच में विवाद है और ऊपर से आदेश ना होने के कारण मूर्ति निर्माण को रुकवा दिया गया है। साथ ही यह भी बताया की उच्च अधिकारी द्वारा मोएत्रा जी को थाना में बैठाने का आदेश था परंतु अधिकारी के नाम का उन्होंने खुलासा नहीं किया।

    इसके पश्चात जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरुण सिंह जिला उपायुक्त के कार्यालय पहुंच उनसे मिले एवं इस विषय पर अपनी बातों को रखा और सोनारी थाना द्वारा किए गए इस कार्य से उन्हें रूबरू कराया। उपायुक्त सूरज कुमार जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनारी थाना प्रभारी को मोएत्रा जी को छोड़ने का निर्देश दिया जिसके पश्चात थाना प्रभारी ने पी.आर बांड पर उन्हें छोड़ दिया।

     

    इसके उपरांत अरुण सिंह की उपायुक्त महोदय से इस पूरे प्रकरण पर एक बैठक हुई जिसमें उपायुक्त महोदय ने स्पष्ट कहा कि कोरोना के गाइडलाइन को मद्दे नजर रखते हुए ही पूजा होनी चाहिए परंतु मोएत्रा जी की मन्नत और आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन उन्हें उस 21 फीट की मूर्ति की निजी रूप से पूजा करने के लिए आदेश देगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया की पूजा चारों ओर से घिरे पंडाल में होगी जिसमें मोएत्रा जी के परिवार और उनके मित्र के अलावा सार्वजनिक रूप से किसी की भी भागीदारी नहीं होगी।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया की पुरानी पूजा कमेटी पूरी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 5 फीट की मूर्ति की पूजा करेगी। साथ ही उपायुक्त महोदय जी ने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति और मोएत्रा जी से एफिडेविट की मांग की जिसमें स्पष्ट रूप से यह लिखा हो की जारी नियमों के मद्देनजर पूजा होगी एवं जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पूर्ण रूप से मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी होगी।

    उपायुक्त सूरज कुमार जी के स्पष्ट दिशा निर्देश के उपरांत संध्या में केंद्रीय पूजा समिति और रॉकी क्लब की कमेटी के साथ बैठक हुई जिसमें सर्वप्रथम उनके विवादों को सुलझाया गया,जिसके उपरांत यह स्पष्ट रूप से सब की मंजूरी के साथ फैसला लिया गया कि रौकी मैदान में असित मौएत्रा जी की एक निजी पूजा होगी और पुरानी कमेटी की एक सार्वजनिक पूजा पूरे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए होगी।
    चूंकि कल न्यालय बंद होने के कारण शपथ पत्र नही दिया जा सका था।आज ज़िला प्रशासन को शपथ पत्र दे दिया गया है।

    असित मोएत्रा जी एवं जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति एवं उपायुक्त महोदय जी का इस निर्णय के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 50 निशुल्क पौधा वितरण
    Next Article गोलमुरी उत्कल दुर्गा पूजा का हुआ “भूमि पूजन”*

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.