Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी 13 को आएंगे लौहनगरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी 13 को आएंगे लौहनगरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी 13 को आएंगे लौहनगरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

    ■ बिस्टुपुर के मिलानी हॉल में आयोजित होगा सम्मेलन, मरांडी के प्रवास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा महानगर।

    जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 13 सितंबर को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे। जहां वे 13 मार्च को बिस्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन एवं मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत श्री मरांडी प्रदेश पदाधिकारी, जिला परिषद के सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के संग सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। बाबुलाल मरांडी सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के संग भी बैठक करेंगे। शिवशंकर उरांव ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बाबुलाल मरांडी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। 14 सितंबर को भाजपा के जिला कार्यालय में बाबुलाल मरांडी का आगमन होगा, जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

    प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी बाबूलाल मरांडी के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की भव्य तैयारी कर रही है जहां मेरिन ड्राइव डोबो पल से मिलानी हॉल तक पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महानगर द्वारा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुँजन यादव ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ता श्री मरांडी के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राम कुमार पहन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रमेश हांसदा, बिनानंद सिरका, भोगेन सोरेन, काजू सांडिल, गीता बालमुचू, राजू सरदार एवं अनिल मोदी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.