Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 सितंबर को होगी किसानों की विशाल रैली व आम सभा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    3 सितंबर को होगी किसानों की विशाल रैली व आम सभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    3 सितंबर को होगी किसानों की विशाल रैली व आम सभा

    बड़ी संख्या में शामिल होकर रूगरी जुड़िया रैली को सफल बनायें: भगवान सिंह
    आगामी 3 सितंबर को किसानों के समर्थन में विशाल रैली आह्वान किया गया है। किसान आंदोलन के समर्थन एवं झारखंड के किसानों के समस्याओं को लेकर यह रैली चौका के समीप रूगरी जुड़िया से खूंटी हाट बाजार पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो जायेगी।
    यह निर्णय शुक्रवार को आयोजित विभिन्न संगठन एवं विभिन्न ग्राम सभा द्वारा संयुक्त रुप से की गयी बैठक में लिया गया। बैठक चांडिल डैम, नौकाविहार में आयोजित की गयी थी।
    गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के सह शहर के किसान नेता भगवान सिंह ने कहा कि सभी किसान समर्थक बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि रैली ससमय ठीक दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।
    बैठक में मुख्य रूप से किसान आंदोलन को लेकर चर्चा किया गया।
    इस सिलसिले में रैली की तैयारी के लिए एक आयोजन समिति बनी है जिसमें प्रकाश मार्डी, घनश्याम, रमेश मुर्मू, बनेस्वर सोरेन, अनंत कुमार, कर्मु मार्डी, भुजंग मछुआ, डोमन बस्के, सुरेश प्रसाद, महेंद्र टुडू आदि को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
    बैठक में मुख्य रूप से श्यामल मार्डी, नारायण गोप, बासुदेव आदित्यदेव, डोमन बास्के, घनश्याम, कर्मू मार्डी, मदन मोहन सोरेन, कपूर बागी, सुरेश प्रसाद, अनंत कुमार, जोगेस्वर बेसरा, कुमार दिलीप के अलावा किसान आंदोलन एकजुटता मंच के भगवान सिंह, सुमित राय, अरविंद अंजुम, राम कबिंदर, सियाशरण शर्मा शामिल हुए। ज्ञात हो कि देश के राजधानी दिल्ली बॉर्डर पर विगत 9 महीनों से किसानों का धरना चल रहा है। किसान तीनों जन- विरोधी एवं किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। तथापि एम् एस पी की गारंटी कानून लागू करो। साथ ही, झारखंड के किसान कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक तो यहां विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को विस्थापित बनाया जा रहा है और जो किसान खेती -बारी करते हैं, उन्हें भी किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री गौरी शंकर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मुखी समाज के आयोजन समिति का गठन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.