Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लड़की बनकर सोशल मीडिया पर करते थे चैट, न्यूड वीडियो बनाकर ठगे 15 करोड़
    Breaking News Headlines अपराध

    लड़की बनकर सोशल मीडिया पर करते थे चैट, न्यूड वीडियो बनाकर ठगे 15 करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलवर. राजस्‍थान के अलवर जिले की शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ठग गैंग का खुलासा किया है, जो कि लड़की बनने के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर लोगों को ठग रहे थे. पुलिस ने न्यूड वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करने वाले इस गैंग के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जबकि यह गैंग अब तक अमेरिका और भारत मे सैकड़ों लोगों से 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है. यही नहीं, अलवर पुलिस की जांच में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.पुलिस ने आरोपियों से 1.87 लाख रुपये नकद, 3 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल जब्‍त किये हैं. बता दें कि अमेरिका के पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के बाद अलवर एसपी के निर्देश पर ठगी टीम को पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर पकड़ा है. यह गैंग मोबाइल ऐप से अश्लील चैट करके वीडियो दिखाते थे और स्क्रीन रिकॉर्डर से सामने वाले का वीडियो रिकार्ड कर उसको ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते थे. इस गैंग के ठगों ने अमेरिका के टेक्टास शहर के रहने वाले एक परिवादी को भी ठगा था. इसके बाद अलवर पुलिस ने इनका पर्दाफाश किया है.अलवर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ व्हाट्सएप और फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाए बल्कि महिलाओं फोटो लगाते थे. इसके बाद वह इन नंबर से व्हाट्सएप चैट करते हुए लड़की बनकर न्यूड होकर गंदी हरकत करने का वीडियो चलाकर अगली पार्टी को उत्साहित करते थे. उसके बाद स्क्रीन रिकॉर्डर से सामने वाले का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ठगी करते हैं. यही नहीं, उनके एटीएम कार्ड और अन्य साइबर तरीके से उनके खातों से पैसे निकालते लेते थे. जबकि पुलिस की पूछताछ में गैंग द्वारा वह अब तक 15 करोड़ से अधिक की राशि फर्जी खातों में डलवाने का मामला सामने आया है. यही नहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के 8 गांव में 70 से 80 फीसदी व्यक्ति वीडियो चैट बनाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष बने डॉक्टर साहिर पॉल
    Next Article ओडिशा: CM पटनायक की अपील, नियम नहीं माने तो लगाना पड़ेगा पूर्ण लॉकडाउन

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.