Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्‍मू के सांबा में तीन जगहों पर दिखे संदिग्‍ध पाकिस्‍तानी ड्रोन
    Breaking News Headlines

    जम्‍मू के सांबा में तीन जगहों पर दिखे संदिग्‍ध पाकिस्‍तानी ड्रोन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xजम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए. ये ड्रोन ऐसे समय में देखे गए हैं जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने यहां पास के सीमावर्ती कनचक इलाके में पांच किलोग्राम आईईडी सामग्री ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था.

    अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौट रहे एक ड्रोन पर चिलाद्या में कुछ गोलियां चलायीं. अधिकारियों ने कहा कि अन्य दो ड्रोन बारी ब्राह्मणा और गगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर मंडराने के तुरंत बाद आसमान से गायब हो गए. पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर गहन तलाशी के लिए रवाना हो गई है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

    आतंक का नया हथियार बना ड्रोन

    5 अगस्त और 15 अगस्त के मद्देनजर ड्रोन आतंक का खतरा बड़ा होता जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान में लगातार इससे जुड़ी साजिशे रची जा रही हैं. पाकिस्तान की फौज, ISI और दहशगर्द मिलकर हिंदुस्तान के खिलाफ आतंक के नये हथियार ड्रोन को धार देने में जुटे हैं. सूत्रों से ख़बर है कि 5 अगस्त और 15 अगस्त को लेकर पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में ड्रोन से हमले की फिराक में हैं.

    दरअसल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के खात्मे के दो साल पूरे हो रहे हैं और 15 अगस्त को भारत आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा. वहीं 15 अगस्त पर आतंकी और ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. सुरक्षाबलों को ‘सॉफ्ट किल’ और ‘हार्ड किल’ की ट्रेनिंग दी गई है. इसके अलावा स्पेशल ड्रोन कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस ड्रोन कंट्रोल रूम को एयरफोर्स ऑपरेट कर रहा है.इस बार 4 एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती. इसके अलावा लालकिले के आसपास 250 रूफ टॉप पर स्नाइपर तैनात होंगे.

    अब सवाल उठता है कि घाटी से दिल्ली तक आतंकी बौखलाए क्यों है? बार-बार पिटने के बाद भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ खुराफात क्यों करता है? जम्मू कश्मीर के बाद आखिर पाकिस्तानी आतंकियों ने दिल्ली को टारगेट पर क्यों रखा है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायल में दी जाएगी बूस्टर डोज, 60 साल अधिक उम्र के लोगों को तीसरी खुराक
    Next Article भाजपा बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में क्षेत्र की बढ़ती समस्याओं पर हुई चर्चा, पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क बढ़ाये जाने पर निंदा प्रस्ताव हुआ पेश

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.