Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में क्षेत्र की बढ़ती समस्याओं पर हुई चर्चा, पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क बढ़ाये जाने पर निंदा प्रस्ताव हुआ पेश
    Breaking News झारखंड

    भाजपा बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में क्षेत्र की बढ़ती समस्याओं पर हुई चर्चा, पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क बढ़ाये जाने पर निंदा प्रस्ताव हुआ पेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में क्षेत्र की बढ़ती समस्याओं पर हुई चर्चा, पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क बढ़ाये जाने पर निंदा प्रस्ताव हुआ पेश।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिरसानगर मंडल की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष बबलू गोप की अध्यक्षता में सकुंतला उद्यान में आयोजित कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजित बैठक में बिरसानगर क्षेत्र की कई बढ़ती हुई समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। निंदा प्रस्ताव में बताया गया कि पूर्व में पानी के नए कनेक्शन के लिए 3250 रुपये लिए जाते थे जो अब बढ़ाकर 8500 रुपये हो गए हैं। मूलभूत सुविधाओं में इस प्रकार से की गई वृद्धि पर निंदा प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे पहले, अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। लगातर बढ़ते आपराधिक घटनाओं से प्रदेश की जनता भयाक्रांत हैं। उन्होंने बिरसानगर मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। जहां पूर्व में 22-23 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी वहां अब बिजली की आंखमिचौली लगी रहती है। कई दिनों तक तो मरम्मती के नाम पर हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मी के उदासीन रवैये की शिकायत भी लगातार मिल रही है। कहा कि तमाम विकास कार्य आज ठप्प पड़े हुए हैं। शहर के कंपनी क्षेत्र के समानांतर सुख-सुविधा वाले बिरसानगर की बस्तियों में बढ़ती जनसमस्याओं पर हो रही अनदेखी चिंताजनक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्या के प्रति सजग रहने और समाधान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना।

    बैठक को उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, नरेश प्रसाद, राजपति देवी, लक्ष्मी मिर्धा, इशान प्रधान, गौतम दास, अनुप सिंह, अनूप टोप्पो, तापस कर्मकार, बिट्टू सिंह, अनिल अग्रवाल, वासूदेव ठाकुर, मालती कालन्दी, अभिषेक राहा, बापन बनर्जी, मृणाल बनर्जी, दीपक सिंह, हरपाल सिंह, कृपा गोप समेत अन्य मंडल पदाधिकारी, भवन प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्‍मू के सांबा में तीन जगहों पर दिखे संदिग्‍ध पाकिस्‍तानी ड्रोन
    Next Article झारखण्ड सरकार का मन्दिर और पुजारियों पर फैसला नही करना दुर्भाग्यपूर्ण :अप्पू तिवारी

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.