Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, रिम्स में व्यवस्था बेहतर करने का निदेशक को दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, रिम्स में व्यवस्था बेहतर करने का निदेशक को दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, रिम्स में व्यवस्था बेहतर करने का निदेशक को दिया निर्देश*

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे, उन्होंने इस दौरान रिम्स के उच्च अधिकारियों से स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

    *बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया*

    मंत्री बन्ना गुप्ता करीब 10 बजे रिम्स पहुंचे और सीधे निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद के साथ बैठक की, इस दौरान उनके साथ रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप समेत विभिन्न विभागों के एचओडी मौजूद रहे।

    *कोरोना के संभावित तीसरे लहर की तैयारियों का किया समीक्षा*

    बैठक के दौरान कोरोना के संभावित तीसरी लहर को लेकर की गई रिम्स की तैयारियों की समीक्षा की गई, मंत्री बन्ना गुप्ता ने आवश्यक संसाधनों, मैनपावर की उपलब्धता, दवाइयों की स्टॉक समेत अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की और कमियों को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए।

    *स्पेशल कोविड वार्ड और चाइल्ड स्पेशल वार्ड के तैयारियों को लेकर हुई चर्चा*

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्पेशल कोविड वार्ड के संचालन की जानकारी प्राप्त की और चाइल्ड स्पेशल वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली, बच्चों के इलाज संबंधित उपकरणों और दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश रिम्स प्रबंधन को दिया।

    *रिम्स में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करें*

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स निदेशक को अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उसे बेहतर बनाने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने निदेशक को कहा कि सामुहिक नेतृत्व और टीम भावना से सुनिश्चित करे कि रिम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

    *रिम्स में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की*

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीका की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए वे लगातार केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं ताकि कोई कमी न हो, फिर भी सरकार प्रयास कर रही हैं कि टीकाकरण केंद्रों में टीका की कोई कमी न हो।

    *दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने वेतन की मांग की, मंत्री ने दिया निदेशक को वेतन रिलीज का निर्देश*

    बैठक के बाद रिम्स के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर अपने लंबित वेतन की मांग की, इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद को समस्याओं को दूर करते हुए वेतन रिलीज का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पहुँच कर डीएम ने जल नल योजना का किया जांच
    Next Article पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण आच्छादन हेतु जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की विशेष बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष संपन्न

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.