Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवानपुर पहुँच कर डीएम ने जल नल योजना का किया जांच
    Breaking News Headlines बिहार

    भगवानपुर पहुँच कर डीएम ने जल नल योजना का किया जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवानपुर पहुँच कर डीएम ने जल नल योजना का किया जांच

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे बिहार के महत्वाकांक्षी नल जल योजना में नित्य मिल रहें शिकायत के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार जांच करने प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर, रसलपुर व मेहदौली पंचायत पहुंचे। इस दौरान वे प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16, मेहदौली पंचायत के वार्ड संख्या 4 तथा बनवारीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 9 तथा वार्ड संख्या 10 में नव निर्मित नल जल योजना की जांच संबंधित अधिकारियों के साथ की। इस दौरान उन्होंने मेंहदौली पंचायत के वार्ड नंबर 4 को छोड़ सभी नल जल योजना का निर्माण तथा संचालन कार्य को संतोषजनक पाया। मेंहदौली पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित नल जल योजना के जांच के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य में भारी अनियमितता को देखते हुए उक्त संदर्भ में उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य बालेश्वर पासवान से पुछताछ की। उक्त संदर्भ में वार्ड सदस्य बालेश्वर पासवान ने मुखिया सुरेश पासवान पर आरोप लगाते हुए योजना को निर्माण के नाम पर ठग कर रुपए की निकासी कर लिये जाने की बात कही, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार को उक्त योजना की जांच कर अविलंब जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। बनवारीपुर पंचायत में उक्त योजना की जांच के दौरान मुखिया प्रतिनिधि रामदयाल ने जिलाधिकारी से पंचायत में राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने तथा बनवारीपुर हनुमान चौक से अतरुआ तक पथ को मरम्मत कराने की मांग की. वहीं मेहदौली पंचायत के भर्डीहा गांव में पीपरा समसा पथ के किनारे नाला निर्माण, भर्डीहा गांव से बहियार जाने वाली सड़क निर्माण करवाने की मांग ग्रामीणों ने किया। उक्त मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ वीणा भारती, एसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर मनोज कुमार, पीएचईडी विभाग के एसडीएम संदीप कुमार, इस्क्यूटिव हैदर अली, जेई पंकज कुमार, पीएचईडी ग्रीन वर्ल्ड एजेंसी सुमित कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसियासी समीकरण बनाने की कवायद
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, रिम्स में व्यवस्था बेहतर करने का निदेशक को दिया निर्देश

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.