Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण आच्छादन हेतु जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की विशेष बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष संपन्न
    Breaking News झारखंड

    पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण आच्छादन हेतु जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की विशेष बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण आच्छादन हेतु जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की विशेष बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष संपन्न

    *समन्वय स्थापित कर करें कार्य*

    आज दिनांक 29.07.2021 को समाहरणालय सभा कक्ष में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी ऋण आच्छादन हेतु जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की विशेष बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में आहूत की गई।

    *ऋण आच्छादन में अपेक्षित प्रगति ना रहने के कारण उपायुक्त ने जताई गहरी नाराजगी; समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश*

    बैठक में केसीसी ऋण के आच्छादन से संबंधित आंकड़ों के समीक्षा क्रम में लक्ष्य से काफी कम प्रगति रहने के कारण बैठक में शामिल हुए विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केसीसी ऋण योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, अगर लोगों को ससमय योजना का लाभ नहीं मिलेगा तो कैसे चलेगा?

    उन्होंने कहा कि आपलोगो के लचर प्रदर्शन से ही एक बड़ा तबका वंचित रह जाता है, जो की चिंतनीय है।

    उन्होंने संबंधित बैंक के प्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही इस हेतु संबंधित वीएलडब्ल्यू को भी शामिल करने का निर्देश दिया।

    *1 लाख से कम ऋण हेतु अनावश्यक परेशान न करें बैंक*

    उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि 01 लाख से कम केसीसी ऋण लिए अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न करें। अगर बैंक केसीसी ऋण को अस्वीकृत करते हैं तो उसकी स्पष्ट जानकारी संबंधित लाभुक के साथ साथ प्रखंड एवं जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराया जाए।

    उन्होंने बैठक में शामिल सभी बैंकों के संबंधित प्रतिनिधि को एक सप्ताह के अंदर कार्यशैली में सुधार करते हुए केसीसी ऋण योजना की स्वीकृति को लेकर तेजी लाने का निर्देश दिया वहीं कहा कि अगले 10 दिनों में कम से कम 25 हजार लाभुकों का ऋण स्वीकृत करने की दिशा में कार्य करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,डीआरडीए निदेशक श्री जावेद अनवर इदरीसी, एलडीएम, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री जाहिर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कौशल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्री अजफर हसनैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्रीमान मरांडी, सहित संबंधित बैंक के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, रिम्स में व्यवस्था बेहतर करने का निदेशक को दिया निर्देश
    Next Article राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.