Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में घुसपैठ व सुरक्षा प्रमुख मुद्दे : दिलीप
    Breaking News राजनीति

    राज्य में घुसपैठ व सुरक्षा प्रमुख मुद्दे : दिलीप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के एक बड़े हिस्से पर असामाजिक गतिविधियां और घुसपैठ पर राज्य सरकार का नरम रुख मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य का मुख्य मुद्दा हैं, क्योंकि ये देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं.
    घोष ने एयरपोर्ट पर बातचीत में कहा कि महिला सुरक्षा में कमी, अंधाधुंध भ्रष्टाचार और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक हिंसा भी भाजपा के लिए बंगाल में महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दे हैं. घोष ने कहा कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच 2,217 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा में 1,000 किलोमीटर खुली हुई है. कई आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी वहां से देश में घुस जाते हैं. यह बंगाल के लिए साथ ही पूरे देश के लिए चिंता जनक है. आज भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक मुख्य चिंता बंगाल की खुली सीमा है. भ्रष्टाचार, सत्ताधारी पार्टी की राजनीतिक हिंसा भी धड़ल्ले से जारी है. इन प्रमुख समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाना चाहिए. बंगाल में भाजपा की चुनावी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले कुछ वर्षो में राज्य में जमीनी स्तर पर काफी पकड़ बनाई है. पार्टी 42 लोकसभा सीटों में से 22 से अधिक पर जीत दर्ज कर सकती है, जो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का लक्ष्य है. घोष ने कहा कि अमित शाह ने बंगाल में हमारा लक्ष्य 22 से बढ़ाकर 23 कर दिया है. संभावनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए लक्ष्य बढ़ाया गया है. पहले बंगाल में कोई भी भाजपा की गिनती नहीं करता था.

    लेकिन पार्टी की राज्य इकाई ने पिछले कुछ वर्षो में पार्टी को जमीनी स्तर पर ले जाने में कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा बंगाल पर विशेष ध्यान दे रही है. शाह और मोदी ने कई बार राज्य का दौरा किया है और मतदान से पूर्व दोनों नेता फिर आयेंगे. उन्हें पता है कि बंगाल भाजपा एक अच्छा परिणाम देने में सक्षम है.

    उन्होंने कहा कि हम सभी 42 सीटों पर कड़ी चुनौती पेश करेंगे और उनमें से कोई भी जीत सकते हैं. कोई भी सीट ऐसी नहीं है, जो हमारी पहुंच से बाहर हो. पार्टी ने उन स्थानों पर काफी सुधार किया है, जहां हम कमजोर थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी कांग्रेस
    Next Article उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काे समर्थन देने का कोई कारण नहीं:भीम आर्मी प्रमुख

    Related Posts

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.