Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी कांग्रेस
    Breaking News राजनीति

    पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले वाममोर्चा के साथ कांग्रेस के गठबंधन को झटका लग गया है. कांग्रेस ने घोषणा कर दी है कि वह राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोेमेन मित्रा ने इसकी घोषणा की. रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में हुई कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक के बाद इस बारे में फैसला लिया गया. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री मित्रा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी का सम्मान सबसे पहले है. गौरतलब है कि माकपा की ओर से राज्य की 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किये जाने के बाद से अब यह साफ हो गया था कि माकपा, कांग्रेस से गठबंधन को बहुत अधिक महत्व नहीं दे रही है.
    श्री मित्रा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार की असहिष्णुता के खिलाफ उनकी लड़ाई है. राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही राजनीति, महिला उत्पीड़न, हिंसा के खिलाफ उनकी लड़ाई है. उन्होंने कहा कि आखिर वाममोर्चा के साथ गठबंधन को लेकर वह कब तक बात करेंगे. प्रदेश कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची आलाकमान को भेजी जायेगी उसके बाद ही उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस मुर्शिदाबाद और रायगंज सीट पर उम्मीदवार उतारना चाहती थी लेकिन माकपा ने पहले ही वहां उम्मीदवार की घोषणा कर दी. उसके बाद पुरुलिया और बशिरहाट सीट पर उनकी उम्मीदें थीं लेकिन कांग्रेस से बिना सलाह किए इन सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन
    Next Article राज्य में घुसपैठ व सुरक्षा प्रमुख मुद्दे : दिलीप

    Related Posts

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.