Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ गंगा पूजन भी किया. इसके बाद वह मंदिर के बाहर कार्यकर्तार्ओं से भेंट कर मनइया घाट से सीधा नाव में सवार होकर गंगा यात्रा के लिए रवाना हो गईं.प्रियंका गांधी ने इससे पहले अक्षय वट के भी दर्शन किए. प्रियंका सड़क मार्ग से मनइया घाट पहुंची थीं, जहां से उन्होंने स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की. कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने का मनइया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए. प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी संगम नोज पहुंचे. इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है. कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी. प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा के दौरान प्रियंका संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों से भी चर्चा करेंगी. गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. वह तीन दिवसीय दौरे के तहत प्रयागराज और वाराणसी में प्रचार करेंगी. प्रचार का आगाज प्रियंका ने गंगा यात्रा के साथ किया है. वह प्रयागराज से गंगा नदी में नौका यात्रा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी. इस दौरान वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका का कांग्रेस नेताओं को आदेश, जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर करें काम
    Next Article पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी कांग्रेस

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.