Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021Updated:June 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया

    ■ पूर्व सीएम, सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने योगासन कर लोगों को किया जागरूक।

    जमशेदपुर। कोरोना महामारी के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वर्ष 2015 से लगातार मनाए जा रहे ‘योग दिवस’ के मौके पर इस बार कोविड-19 की वजह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर में रहकर ही परिवार के साथ योगासन किया।

     

    जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योग की तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर देशवासियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है। प्रतिदिन की भांति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

     

    वैश्विक महामारी कोरोना में योग का महत्व बड़ी संख्या में लोगों ने समझा और इसे अपनाया है। उन्होंने झारखंडवासियों से अपील कर कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

     

    जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने बिस्टुपुर स्थित अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इक्षाशक्ति एवं प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

     

     

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के चलते परिवारजनों के संग अपने घरों पर योग किया। हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना होगा। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

     

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अपने घर में योग किया। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में योग को बड़ा हथियार बताते हुए लोगों से योग करने की अपील की।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी

     

    प्रसाद, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ,कुलवंत सिंह बंटी, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, विकास सिंह समेत जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, मनोज राम, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय प्रभारी बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार,

     

    कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, राकेश बाबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका समेत महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने योग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article के के बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद की एक कंपनी मेसर्स एकोना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प लेने का शिकायतवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया
    Next Article सांसद विद्युत महतो ने एमजीएम अस्पताल का किया दौरा, टीकाकरण अभियान एवं निर्माणाधीन ऑक्सिजन प्लांट का लिया जायजा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.