Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  के के बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद की एक कंपनी मेसर्स एकोना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प लेने का शिकायतवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राष्ट्रीय

     के के बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद की एक कंपनी मेसर्स एकोना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प लेने का शिकायतवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021Updated:June 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    के के बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद की एक कंपनी मेसर्स एकोना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प लेने का शिकायतवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया

    जमशेदपुर: बिल्डिंग एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित के के बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद की एक कंपनी मेसर्स एकोना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प लेने का शिकायतवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के माध्यम से  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया माननीय न्यायालय ने cr pc 156(iii) के अंतर्गत अधियाचित धाराओं में साकची थाना को मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान करने का आदेश निर्गत किया। शिकायतवाद में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 418,420,406,409,384,506,467,468,471 व 34 के तहत अपराध करने का दावा किया गया है।
    आवेदन में शिकायत कर्ता का कहना है कि सड़क, पुल एवं अन्य इंजीनियरिंग कार्यों के लिए गाज़ियाबाद की उक्त कंपनी ने मशीनों जिनमें 18 तरह के आइटम थे,की आपूर्ति के लिए उसके साथ एकरारनामा किया जिसका पालन नहीं किया, अपितु इसमें विदेशी सामान बताकर लोकल मेड आइटम भेज दिए और मशीन को कमीशन भी नहीं किया जिससे के के बिल्डर्स को भारी नुकसान हुआ। यह सौदा वर्ष 2019 के दिसंबर में ही तय हुआ और एक मोटी राशि बतौर एडवांस भी चुका दिया गया। फिर भी उक्त आरोपित कंपनी ने धोखा किया। इस शिकायत में सम्पूर्ण कंपनी के अलावे डायरेक्टर आर बी राठौर, मैनेजर सेल्स सुनील रावत, अकाउंटेंट नीरज अग्रवाल को अभियुक्त बताया गया है। आश्चर्य की बात है कि प्राम्भिक शिकायत पर एकोना इंजीनियरिंग ने एक अंडरटेकिंग भी दी थी जिसमे सुधार के लिए एक तय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं करने पर हर दिन एक लाख रुपया हर्जाना देने की बात स्वीकार की थी। इसका भी पालन उसने नहीं किया। के के बिल्डर्स को एकोना के चलते 25 करोड़ रुपये से अधिक के वर्क आर्डर का लॉस होने का अनुमान है।ऊपर से गुडविल लॉस अलग से हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.