Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत महतो ने एमजीएम अस्पताल का किया दौरा, टीकाकरण अभियान एवं निर्माणाधीन ऑक्सिजन प्लांट का लिया जायजा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत महतो ने एमजीएम अस्पताल का किया दौरा, टीकाकरण अभियान एवं निर्माणाधीन ऑक्सिजन प्लांट का लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो ने एमजीएम अस्पताल का किया दौरा, टीकाकरण अभियान एवं निर्माणाधीन ऑक्सिजन प्लांट का लिया जायजा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम का दौरा किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं अस्पताल के अधीक्षक के संग उन्होंने एमजीएम अस्पताल में 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए मुक्त वैक्सीन अभियान की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण अभियान के सफ़लता हेतु कई निर्देश दिए। सांसद विद्युत महतो ने पीयम केयर्स फण्ड से एमजीएम अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के के लिए मुफ्त टीका उपलब्ध करा रही है। आने वाले दिनों में टीकों की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की जाएगी। आज से वैक्सीन की आपूर्ति एवं देखरेख मोदी सरकार करेगी। केंद्र सरकार राज्य सरकार के 25 प्रतिशत समेत कुल 75 प्रतिशत की खरीद कर राज्यों को मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकार द्वारा टीके की कथित कमी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया गया था। परंतु अब राज्यों से टीकाकरण में उनकी भागीदारी को समाप्त कर दिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, संजीव सिन्हा, ध्रुव मिश्रा, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, अमित अग्रवाल, दीपू सिंह, मनोज वाजपेयी, रॉकी सिंह व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया
    Next Article योग से ही जीवन में संतुलन संभव है

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.