Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालगाड़ी से टकराई बच्ची, जान बचाने को बीच जंगल में ट्रेन छोड़कर भागा चालक दल
    Breaking News Headlines

    मालगाड़ी से टकराई बच्ची, जान बचाने को बीच जंगल में ट्रेन छोड़कर भागा चालक दल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जिला जगदलपुर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के किरंदुल रेलखंड में रविवार को मालगाड़ी के चालक दल को जान बचाने के लिए ट्रेन को खड़ी कर जंगल में भागना पड़ा. घटना जगदलपुर से 87 किलोमीटर दूर डाकपाल स्टेशन के समीप की है. सुबह करीब 10 बजे बचेली से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्नम जा रही मालगाड़ी के सामने अचानक छह साल की एक बच्ची आ गई. बच्ची को रेलपटरी पर अचानक देख बचाने के लिए चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया, लेकिन बच्ची इंजन से टकरा गई. बच्ची को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    घटनास्थल के समीप आबादी और नक्सल प्रभावित इलाका होने से चालक दल घटना के बाद दहशत में आ गया था. वहां लोगों को एकत्रित होते देख मारपीट के भय से मालगाड़ी छोड़कर चालक, सहचालक और गार्ड भाग गए. घटना के एक घंटे बाद सुरक्षा बल और गीदम थाना से पुलिस की टीम में घटनास्थल पहुंच गई थी. इनके पहुंचने के बाद डेढ़ घंटा बाद चालक दल पहुंचा, लेकिन घटनास्थल की बजाय डाकपाल स्टेशन में जाकर शरण ली. इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मालगाड़ी जंगल में खड़ी रही. इसके चलते दोनों स्टेशनों के बीच रेल आवागमन बंद रहा.

    बच्ची की हालत स्थिर

    घटना के तुरंत बाद डाकपाल स्टेशन के कर्मचारियों ने एक निजी वाहन में बच्ची को इलाज के लिए 12 किलोमीटर दूर गीदम अस्पताल पहुंचाया. बाद में बेहतर इलाज के लिए बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है. बच्ची की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है.

    मां नहा रही थी, बच्ची रेलमार्ग में आ गईं

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेलमार्ग से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित आबादी क्षेत्र की एक महिला अपनी बच्ची के साथ रेलमार्ग के किनारे खेत में स्थित डबरीनुमा जगह में नहाने आई थी. मां नहा रही थी और उसका ध्यान बच्ची की ओर नहीं था. इस बीच बच्ची खेलते-खेलते रेलपटरी तक पहुंच गई थी. ट्रेन चालक ने गाड़ी रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन ट्रेन रूकती तब तक इंजन की ठोकर से बच्ची दूर छिटककर लहुलुहान हो चुकी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला
    Next Article सीवान के भरे बाजार में बम विस्फोट, पिता और बेटा गंभीर रूप से जख्मी, पटना रेफर

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.