Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीवान के भरे बाजार में बम विस्फोट, पिता और बेटा गंभीर रूप से जख्मी, पटना रेफर
    Breaking News Headlines बिहार

    सीवान के भरे बाजार में बम विस्फोट, पिता और बेटा गंभीर रूप से जख्मी, पटना रेफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीवान. बिहार के सीवान में बम विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव का है. बम फटने से 4 वर्षीय बच्चा और उसके पिता घायल हुए हैं. इस बम ब्लास्ट के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां हालत गंभीर होने के कारण ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

    घायलों की पहचान जुड़कन गांव के विनोद मांझी (40) और बेटे सत्यम कुमार (04) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि जुड़कन गांव के सगीर साई नाम के व्यक्ति ने उन्हें एक झोला दिया. उसने किसी का नाम लेते हुए कहा कि वह आएगा तो उसे आप ये झोला दे देना. इसी बीच झोले में ब्लास्ट हुआ, जिससे विनोद मांझी और उनका बेटा सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए.

    सगीर से बाजार में मुलाकात हुई थी विनोद मांझी की

    परिजनों के अनुसार, विनोद मांझी अपने बेटे सत्यम को लेकर गांव की दुकान पर बिस्किट खरीदने गए थे कि उनकी मुलाकात सगीर साई नाम के व्यक्ति से हुई. उसी ने झोले में बम रखकर विनोद मांझी को दिया था. इस हादसे के बाद सीवान पुलिस सगीर की तलाश में जुटी है ताकि यह पता चल सके कि सगीर बम कहां ले जा रहा था और ये बम कैसा था.

    सगीर की गिरफ्तारी के बाद ही मिलेगी ठोस जानकारी

    सीवान एसपी अभिनव कुमार के मुताबिक, पता चला है कि जिस व्यक्ति ने बम दिया था वह पटाखे का धंधा करता है. फिलहाल हमलोग जांच कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसके पकड़ में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है या नहीं. वे बम कैसे थे और उसे कहां ले जा रहा था. पुलिस उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालगाड़ी से टकराई बच्ची, जान बचाने को बीच जंगल में ट्रेन छोड़कर भागा चालक दल
    Next Article अपने स्मार्टफोन से फौरन डिलीट कर दें ये 8 खतरनाक ऐप्स, Google ने भी हटाया

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.