Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2022 में बीजेपी चुनाव जीतेगी, उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व जिसे भेजेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा. यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है. चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है. सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में दिल्ली का दौरा कर चुके हैं.

    अलग-अलग दावे

    बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसे लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एटा में दावा किया था कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी, वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बरेली में कहा था कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा.

    सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव – स्वतंत्र देव सिंह

    एटा में बीजेपी कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है, विकास हो रहा है और हम ऐसे कर्मठ, योग्य, ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेंगे.

    संसदीय बोर्ड तय करेगा नेतृत्व: केशव प्रसाद मौर्य

    इससे पहले हाल ही में बरेली में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने पत्रकारों से कहा था कि, बीजेपी प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी, इसका फैसला बीजेपी का सामूहिक नेतृत्व और संसदीय बोर्ड तय करेगा. 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में लड़ा और तब बीजेपी को 312 और सहयोगी अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब बीजेपी के साथ नहीं है.

    जारी है तैयारी

    2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कसनी शुरू कर दी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है. स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, श्रीमती गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर
    Next Article मालगाड़ी से टकराई बच्ची, जान बचाने को बीच जंगल में ट्रेन छोड़कर भागा चालक दल

    Related Posts

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.