Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड सरकार ने दी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा की अनुमति, साथ रखना होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड सरकार ने दी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा की अनुमति, साथ रखना होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड में 1 जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी गई है. शुरूआती दस दिन यानी दस जुलाई तक केवल चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के निवासियों को ही कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ धामों में दर्शन की अनुमति होगी. चारों धाम इन्हीं जिलों में मौजूद हैं. 11 जुलाई से राज्य के अन्य जिलों के लिए भी यात्रा खोल दी जाएगी, लेकिन इस दौरान कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता रखी गई है.

    हालांकि कई रियायतें देने के साथ ही राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 29 जून तक बढ़ा दिया है. शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि इस दौरान अर्बन एरिया में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. हफ्ते में तीन दिन के बजाए अब मार्केट पांच दिन खुला रहेगा. वीकेंड पर सैटरडे और संडे बाजार बंद रहेगा. बाजार खुलने का समय भी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा. इसके साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट को पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दी गई. लेकिन रात दस बजे के बाद सुबह छह बजे तक ये होटल, बार, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे.
    वहीं राज्य के सरकारी कार्यालय भी पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग अपनी पूरी कैपेसिटी के साथ खुलेंगे. शादी-समारोह में पचास लोगों की बाध्यता अब भी अनिवार्य रहेगी. मैदान से पहाड़ जाने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी. ये सभी फैसले 22 जून से लागू होंगे.

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में राज्य सरकार ने ये फैसले लिए. उत्तराखंड में कोविड संक्रमण पर अब एक हद तक लगाम लग चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 220 नए केस आए हैं. राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर तीन हजार 220 के आसपास पहुंच गई है.

    उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण जरिया माना जाता है. चार धाम यात्रा से लाखों लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका जुड़ी होती है. पिछले 2 सालों से कोविड-19 के कारण चार धाम यात्रा स्थगित होने से हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था. हालांकि सरकार ने पर्यटन कारोबारियों को कुछ रियायतें भी दी हैं. लेकिन अब चार धाम यात्रा खोले जाने से कारोबारियों ने एक हद तक राहत की सांस ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 साल पहले हुई जनेश्वरी रेल हादसा में परिजनों ने जिसे मृत बताया वह जिंदा निकला, मुआवजा व नौकरी का लाभ ले चुके, सीबीआई जांच शुरू
    Next Article एमपी के जबलपुर में दो महिलाओं की नृशंस हत्या..!

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.