Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 साल पहले हुई जनेश्वरी रेल हादसा में परिजनों ने जिसे मृत बताया वह जिंदा निकला, मुआवजा व नौकरी का लाभ ले चुके, सीबीआई जांच शुरू
    Breaking News Headlines

    11 साल पहले हुई जनेश्वरी रेल हादसा में परिजनों ने जिसे मृत बताया वह जिंदा निकला, मुआवजा व नौकरी का लाभ ले चुके, सीबीआई जांच शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 11 साल पहले पश्चिम बंगाल के झाडग़्राम जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई हावड़ा-मुंबई जनेश्वरी एक्सप्रेस में 148 यात्रियों की मौत हुई थी, उस दौरान सरकार ने आर्थिक लाभ व मृतक के 1 परिजन को नौकरी देने की घोषणा की थी. इस घटना के बाद अब इस बात का खुलासा हुआ है कि एक व्यक्ति की मौत की झूठी जानकारी देते हुए आर्थिक लाभ व नौकरी भी ली गई. इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है.रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को मामले का खुलासा किया. इसके बाद सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर मरने वाले व्यक्ति की बहन एवं उनके पिता को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उक्त व्यक्ति की हादसे में कथित मौत के बाद उसकी बहन को नौकरी मिली थी.
    हावड़ा-मुंबई ट्रेन हुई थी हादसे की शिकार, 148 यात्री मारे गए थे
    गौरतलब है कि मई 2010 में हावड़ा-मुंबई जनेश्वरी एक्सप्रेस की बंगाल के झाडग़्राम के सरडीहा में सामने से आ रही मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे और इस हादसे में कम से कम 148 यात्रियों की मौत हो गई थी. यह भी आरोप लगा था कि रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई, क्योंकि इलाका उस वक्त माओवादी हिंसा की चपेट में था.

    बेटे के मरने का किया था दावा, डीएनए से पहचान की थी

    दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के एक व्यक्ति ने दावा किया कि उनका बेटा इस हादसे में मारा गया है और डीएनए नमूने के माध्यम से उन्होंने शव की पहचान की थी.

    कथित मृतक की बहन सियालदह मंडल में कर रही नौकरी

    उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रेलवे ने घोषणा की कि मरने वाले के परिजनों को आर्थिक मुआवजे के अलावा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति की बहन पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के सिग्नलिंग विभाग में काम कर रही है.

    जिंदा होने की शिकायत मिली, सीबीआई को सौंपी जांच

    दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह शिकायत मिली कि जिसके मरने का दावा किया गया है, वह व्यक्ति जीवित है. इसके बाद रेलवे के सतर्कता विभाग ने जांच की और आरोप में उन्हें कुछ पुख्ता तथ्य मिले. इसके बाद मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदी से रेलवे को हुआ 150 करोड़ का नुकसान, आरटीआई से खुलासा
    Next Article उत्तराखंड सरकार ने दी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा की अनुमति, साथ रखना होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.