Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के जबलपुर में दो महिलाओं की नृशंस हत्या..!
    Breaking News Headlines अपराध

    एमपी के जबलपुर में दो महिलाओं की नृशंस हत्या..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्राम घाना खमरिया में घर में रह रही अकेली महिला शीला चौधरी की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी, इसी तरह गोरखपुर की मांडवा बस्ती रामपुर में चरित्र संदेह पर सोनू सहीस ने लाठी मार-मार कर अपनी पत्नी चांदनी की हत्या कर दी और पुलिस को जानकारी दी कि सीढिय़ों से गिरने के कारण सिर में चोट आने से मौत हो गई. पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घाना खमरिया में रहने वाली महिला शीला चौधरी उम्र 50 वर्ष कचरा बीनने का काम करती रही, बीती देर रात अज्ञात तत्वों ने शीला चौधरी की गला रेत कर हत्या कर दी, आज सुबह जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिन्होने घर पहुंचकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला. घर के अंदर झांककर देखा तो अवाक रह गए, शीला चौधरी खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी है, गले में गहरी चोट के निशान है. शीला चौधरी की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि महिला शीला चौधरी के बच्चे अलग रहते है, वह अकेली ही इस मकान में निवासरत रही, यह भी जानकारी लगी कि जिस मकान में शीला चौधरी निवास करती रही, जिसके घर में राजेश चौधरी नामक युवक का आना जाना रहा, उसके साथ कभी कभी विवाद भी होता रहा. पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को थाना बुलाकर पूछताछ शुरु कर दी है, वही राजेश चौधरी की तलाश की जा रही है.

    चरित्र संदेह पर पत्नी की लाठी मार-मार कर हत्या-

    इसी तरह मांडवा बस्ती रामपुर गोरखपुर में रहने वाला सोनू सहीस अपनी पत्नी चांदनी के चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट करता रहा, सुबह 5 बजे के लगभग सोनू का चांदनी के बीच झगड़ा हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि सोनू ने चांदनी पर लाठियों से कई वार किए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई, इस बीच बहन आई तो सोनू ने बताया कि सीढ़ी से गिरने के कारण चोट आई है, यहां तक कि सोनू ने पत्नी के सिर से बह रहा खून साफ करते हुए डाक्टर को घर बुलाया, डाक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने उल्लेख किया कि सिर में चोट आने से मौत हुई है, पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने लाठी से मारपीट करना स्वीकार किया, पुलिस ने सोनू सहीस के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड सरकार ने दी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा की अनुमति, साथ रखना होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट
    Next Article 7th International Yoga Day: पीएम मोदी ने कहा, कोरोना काल में उम्मीद की एक किरण बना योग

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.