Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित के 572 किसानों का धान का बकाया राशि पूर्ण भुगतान नहीं हुआ
    Breaking News झारखंड

    कुंडहित के 572 किसानों का धान का बकाया राशि पूर्ण भुगतान नहीं हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: भारत एक कृषि प्रधान देश है|देश का लगभग 64% लोग कृषि कार्य पर निर्भर है|कृषि कार्य कर ही लोग जीवन यापन करते हैं| पर देखा जाए तो किसान की स्थिति बद से बदतर कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| यह मामला जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में भी अछूता नहीं रहा है|आपको बता दें किसान लगभग धान को उगाने में पूर्ण रूप से तैयार करने में लगभग 6 महीना तक मेहनत करते हैं|ऐसे में इसका कीमत भी किसान को फसल तैयार होने के पश्चात शीघ्र ही मिलना चाहिए|लेकिन किसानों को शीघ्र मिलना तो दूर की बात साल भर बीत जाता है पर किसानों का बकाया राशि लैंप्स द्वारा नहीं भुगतान किया जाता है|बता दे कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के लगभग 572 किसान बाबूपुर लैंप्स में अपना धान बेचा था, जिसमें से 524 किसानों को आधा भुगतान हुआ है| वहीं 48 किसानों को अब तक कुछ भी भुगतान नहीं किया गया है|ऐसे में किसानों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है|कुंडहित प्रखंड जामताड़ा जिला का एक अति पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है| यहां रोजगार का कृषि के अलावा और कोई दूसरा साधन नहीं है|इसी से ही लोग अपना और अपने बाल बच्चों का पेट भरते हैं तथा गुजर बसर करते हैं| ऐसे में अगर धान का बकाया राशि भुगतान नहीं किया जाना यह एक उदासीनता रवैया कहने से भी खाली नहीं रह जाता है|

    क्या कहते हैं लैंप्स के सचिव: लैंप्स के सचिव विवेकानंद गोराई ने कहा कि लैंप्स में निबंधन किसानों की संख्या 820 है|अब तक 572 किसानों ने 32231.06 क्विंटल लेंप्स में धान दिया है ,जिसमें से 524 किसानों का आधा भुगतान हो चुका है|वहीं 48 किसानों का अब तक कुछ भी भुगतान नहीं किया गया है| विभाग द्वारा जल्दी भुगतान किया जाएगा|

    क्या कहते हैं किसान :

    सुवेंद सिंह, गोपीनाथ मंडल, माधव कुमार बर्मन, पतित पावन मंडल, माधव मंडल, सुभाष चंद्र महतो, उज्जवल कांति सिंह सहित आदि किसानों ने कहा कि अभी तक हम लोगों का कुछ भी भुगतान नहीं हुआ है अन्य किसानों का आधा भुगतान हुआ है| भुगतान नहीं होने से हम किसानों में भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है |जिले के उपायुक्त से मांग करता हूं कि शीघ्र ही धान का बकाया राशि भुगतान किया जाए|

    क्या कहते हैं अधिकारी

    लगभग 90 प्रतिशत किसानों का धान का बकाया राशि भुगतान कर दिया गया है| कुछ किसानों का त्रुटिया है, जिसको सुधार किया जा रहा है| पैसा आ गया है |प्रोसेसिंग में है| शीघ्र ही बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा |

    राजेश कुमार, बीसीओ, कुंडहित|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारपीट के मामले में बागडेहरी थाना में हुआ मामला दर्ज
    Next Article कंपनी के कर्मी जो कोविड वैक्सीन लेने हेतु अपने कार्यस्थल को छोड़कर कैंप/अस्पताल में जाते हैं और अपने कार्यस्थल पर विलंब से पहुंचते हैं तो उसे विलंब न मानते हुए पूर्ण उपस्थिति माना जाए:उपायुक्त

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.