Jamtara: मंगलवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित धेनुकडीह मोड़ पर अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद के निर्देश पर पुलिस प्रशासन व अंचल कर्मी द्वारा ई-पास चेकिंग अभियान चलाया गया|मौके पर अंचल कर्मीयों ने कहा कि कुल 26 लोगों का ई पास नहीं रहने की वजह से चालान काटा गया| गौरतलब है कि झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत टू व्हीलर व फोर व्हीलर में लोगों के आवागमन करने के लिए ईपास की अनिवार्यता कर दी गई है| मालूम हो कि इसमें स्वास्थ्य से रिलेटेड वह सामान से रिलेटेड वाहनों में ईपास की आवश्यकता नहीं है| चेकिंग अभियान में अंचल कर्मी अबरार अहमद खान , संदीप हेंब्रम ,गिरीश रविदास व पुलिस प्रशासन मौजूद थे|
Previous Articleकोरोना में नियंत्रण पाने के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन
Next Article ग्रामीण चिकित्सकों के बीच बीडीओ ने दिया ऑक्सीमीटर

