जामताड़ा: मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के गठन को लेकर कुंडहित प्रखंड सभागार में बीडीओ गिरिवर मिंज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई |बैठक के दौरान टास्क फोर्स के सदस्य को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन गांवों में मरीजों की रिपोर्ट प्रखंड में देना है|इसके तहत मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा| जिसका पॉजिटिव होगा उसको होम आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा |इसके अलावा जिसका अन्य बीमारी रहेगा उसका इलाज कराया जाएगा |मौके पर अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद,बागडेहरी थाना प्रभारी बिरजु कुमार साव, एमओ जोन मरांडी, कुंडहित थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर,बीपीआरओ महादेव पोद्दार ,प्रभारी बीपीएम सलीम खान,अमर वाद्यकर, विभुषण टुडू, राम किस्कू आदि मौजूद थे
कोरोना में नियंत्रण पाने के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन
Previous Articleराज्य सरकार द्वारा धान क्रय के भुगतान नहीं किये जाने पर किसानों के समर्थन में उतरी भाजपा, दी आंदोलन की चेतावनी
Next Article ई-पास नही रहने के कारण 26 लोगों का कटा चलाना

