Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संथाल परगना में जंगली हाथी का उत्पात, 9 लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
    Breaking News Headlines झारखंड

    संथाल परगना में जंगली हाथी का उत्पात, 9 लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका. झारखंड के संथाल परगना में बीते कुछ दिनों से एक जंगली हाथी खूब उत्पात मचा रहा है. जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा ये हाथी अब तक नौ लोगों की जान ले चुका है. वहीं, कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़ा ये हाथी दुमका शहर में घुस गया.

    हाथी ने शहर के कई रिहायशी इलाकों में दहशत फैलाते हुए एक दो जगह तोड़-फोड़ की. इस दौरान एक व्यक्ति हाथी के चपेट आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

    डर की वजह से घर में दुबके रहे लोग

    बता दें कि रात करीब साढ़े ग्यारह बारह बजे हाथी के शहर में प्रवेश करते ही लोग दहशत में आ गए. कुछ लोग हाथी को भगाने के लिए घरों से निकल कर हाथी के पीछे दौडऩे लगे, जबकि कई लोग घरों में दुबके रहे. इधर, वन विभाग की दो टीम हाथी को शहर से बाहर निकाले में जुट गई. घंटों प्रयास के बाद शनिवार के अहले सुबह साढ़े तीन बजे हाथी को शहर से निकाला गया और मसलिया जंगल की ओर से खदेड़ दिया गया.

    इस वजह से भड़क गया था हाथी

    इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी लोगों की सुरक्षा में तैनात रही. बता दें कि दुमका जिले में इस हाथी ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वहीं, संथाल परगना के जामताड़ा में एक, पाकुड़ में दो, साहिबगंज में तीन लोग हाथी की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं. बताया जाता है कि यह हाथी गानडों गांव के पास से गुजर रहा था. इस दौरान ग्रामीणों के पटाखा फोड़े जाने पर हाथी भड़क गया और शहर की ओर मुड़ गया.

    इधर, दुमका वन विभाग के डीएफओ सौरभ चंद्रा ने कहा कि 22 हाथियों के झुंड से बिछड़े इस हाथी को जंगलों की ओर भेज दिया गया है. इसे वन विभाग एक रणनीति के तहत अपनी टीम के जरिये टुंडी में स्थित हाथियों के झुंड में मिला देगी, ताकि झुंड के साथ रहकर ये शांति से विचरण कर सके.

    हाथी के चपेट में आने पर मुआवजा

    डीएफओ के मुताबिक हाथी के चपेट में आने से किसी की मौत होती है तो उसे चार लाख मुआवजा देने का प्रावधान है. विभाग तत्काल 25 हज़ार रुपये नकद पीडि़त परिवार को देती है. इसके अलावा घर के ध्वस्त या फिर फसलों के नुकसान का भी भरपाई वन विभाग करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविशील्ड के दो डोज के बीच समय बढ़ाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- खेल न करे सरकार
    Next Article आरएसएस प्रमुख भागवत की सरकार को खरी-खरी, कोरोना की पहली लहर के बाद गफलत में आ गए, इसलिए ये संकट खड़ा हुआ

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.