Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविशील्ड के दो डोज के बीच समय बढ़ाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- खेल न करे सरकार
    Breaking News Headlines

    कोविशील्ड के दो डोज के बीच समय बढ़ाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- खेल न करे सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोविशील्ड टीके की दो डोज की समय सीमा बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने पर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गयी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वैक्सीन के डोज की अवधि बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर रही है, तो वही वैक्सीन के डोज की अवधि को यूके घटाकर 8 सप्ताह कर रहा है.उन्होंने कहा, मैं वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की तरह अनुमान लगाने में सक्षम नहीं हूं, लेकिन मेरी मोदी सरकार से विनम्र अपील है कि कृपया खेल न खेलें. सरकार एक जाल बिछा रही है, जिसमें वैज्ञानिक और विशेषज्ञ फंसेंगे और दोष उन पर डाल देगी.
    गौरतलब है कि मोदी सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो डोज लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा, मैं वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की तरह अनुमान लगाने में सक्षम नहीं हूं, लेकिन मेरी मोदी सरकार से विनम्र अपील है कि कृपया खेल न खेलें. सरकार एक जाल बिछा रही है जिसमें वैज्ञानिक और विशेषज्ञ बझेंगे और दोष उन पर डाल देगी.गौरतलब है कि मोदी सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो डोज लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ने बताया कि यह फैसला विज्ञान आधारित फैसला है और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा.
    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड के दो डोज के बीच समयांतर फिलहाल 6 से 8 सप्ताह का है. हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बायोटेक द्वारा देश में विकसित कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड का उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है और देश में टीकाकरण में दोनों का उपयोग हो रहा है.

    विभिन्न राज्यों में टीकों की कमी की खबरों के बीच केन्द्र सरकार ने यह फैसला लिया है. कुछ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने यह भी कहा है कि टीके की कमी के कारण उन्हें 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण स्थगित करना पड़ा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज से सामने आईं दर्दनाक तस्वीरें, गंगा नदी के पास रेत में दबे मिले सैकड़ों शव
    Next Article संथाल परगना में जंगली हाथी का उत्पात, 9 लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.