Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएसएस प्रमुख भागवत की सरकार को खरी-खरी, कोरोना की पहली लहर के बाद गफलत में आ गए, इसलिए ये संकट खड़ा हुआ
    Breaking News Headlines

    आरएसएस प्रमुख भागवत की सरकार को खरी-खरी, कोरोना की पहली लहर के बाद गफलत में आ गए, इसलिए ये संकट खड़ा हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नागपुर. हम जीतेंगे- पॉजिटिविटी अनलिमिटेड, व्याख्यान शृंखला के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को संबोधित किया. यह कार्यक्रम कोविड रिस्पॉन्स टीम दिल्ली की ओर से किया जा रहा है. 11 मई से चल रहे इस कार्यक्रम का शनिवार को आखिरी दिन है. इस मौके पर श्री भागवत ने सरकार को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कोरोना महामारी मानवता के सामने एक चुनौती है. इस दौरान भारत को एक मिसाल कायम करनी है. हमें गुण-दोष की चर्चा किए बिना एक टीम के रूप में काम करना है. एक टीम के रूप में काम करके और अपने काम को तेज करके इस चुनौती को दूर कर सकते हैं. हमें संकल्प लेकर इस चुनौती से लडऩा है. संपूर्ण विजय पाने तक प्रयास करना है.

    पहली लहर आने के बाद हम सब गफलत में आ गए. आम जनता, क्या शासन, क्या प्रशासन. डॉक्टर लोग इशारा दे रहे थे, लेकिन सभी आत्मसंतुष्ट हो गए. इसलिए ये संकट खड़ा हुआ. अब तीसरी लहर की चर्चा है. इससे डर जाएं क्या. हमें डरने की नहीं, बल्कि खुद को तैयार करने की जरूरत है. समुद्र मंथन के समय अमृत प्राप्ति होने तक देवता प्रयास करते रहे. वे निराश नहीं हुए. हलाहल विष के कारण भी डरे नहीं.

    सभी मिलकर काम करें

    भागवत ने कहा कि हमें सारे भेद भूलकर, गुण-दोष को पीछे छोड़कर मिलकर काम करना है. देर से जागे तो कोई बात नहीं. सामूहिकता के बल पर हम अपनी गति बढ़ाकर आगे निकल सकते हैं. निकलना चाहिए. इसे कैसे करना है. पहले अपने को ठीक रखें. इसके लिए जरूरी है संकल्प की मजबूती. दूसरी बात है सजग रहना. सजग रहकर ही अच्छा बचाव हो सकता है.

    हर जानकारी को परखिए

    भागवत ने कहा कि शुद्ध आहार लेना जरूरी है, लेकिन इसकी जानकारी लेना है. कोई कह रहा है, इसलिए नहीं मान लेना है. परखते रहना है. अपना अनुभव और उसके पीछे के वैज्ञानिक तर्क की परीक्षा करना चाहिए. हमारी ओर से कोई बेसिरपैर की बात समाज तक न जाए. समाज में ऐसी कोई बात आगे चल रही है तो वह आगे न जाए. सावधानी रखकर ऐसे उपचार और आहार का सेवन करना है. विहार का भी ध्यान रखना है. खाली मत रहिए. कुछ नया सीखिए. परिवार के साथ गपशप कीजिए. बच्चों के साथ संवाद कीजिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंथाल परगना में जंगली हाथी का उत्पात, 9 लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
    Next Article देशभर में पॉजिटिविटी रेट हुआ कम, 12 राज्यों में 80% सक्रिय मामले

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.