Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : गंगा में मिलीं 40 से ज्यादा लाशें, कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में भय
    Breaking News बिहार

    बिहार : गंगा में मिलीं 40 से ज्यादा लाशें, कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में भय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के बक्सर में सोमवार को गंगा नदी में करीब 40 लाशें देखी गई हैं. लोगों का कहना है कि ये लाशें कोरोना मरीजों की हो सकती हैं, जो नदी में बहा दी गई हैं. कोरोना मरीजों की लाश नदी में बहने से लोगों में बीमारी फैल जाने का डर देखा जा रहा है. स्थानीय लोगोंने नदी में बहती लाशों को देखकर स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी. प्रशासन का कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर आई हैं, क्योंकि ये इलाका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है.

    बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के महादेवा घाट के पास सोमवार को लोगों ने घाट किनारे लाशों को एक साथ बहते हुए देखा. जो सड़ी गली हालत में किनारे पर लग गईं. लोगों का कहना है कि कोरोना से मौत की संख्या बढऩे और अंतिम संस्कार के ज्यादा रुपए लिए जाने के चलते लोग लाशों को गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं. बक्सर डीएम ने कहा है कि 35 से 40 लाशों के बहने और कुछ के किनारे लग जाने की सूचना है. बक्सर एसडीएम ने पूरी स्थिति का कहना है कि शव गंगा नदी में कहीं और से आकर किनारे लग गए हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अफसरों से इसको लेकर संपर्क किया गया है कि वहां से लाशें ना बहाई जाएं.

    यमुना में भी बहती दिखी थी लाशें

    उत्तर प्रदेश में भी हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कई शव बहते दिखे थे. इन शवों को भी कोरोना मरीजों को ही बताया गया था. कुछ और जगहों से भी ऐसी खबरें है कि नदियों में शव देखे गए हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में है.

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 3 लाख 66 हजार नए मरीज सामने आए हैं जबकि 3754 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत 24 घंटे में हुई है. देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से चरमराई हुई हैं. ऑक्सीजन, दवाएं और अस्पतालों में बेड ना मिलने से लगातार मौतें हो रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleममता बनर्जी ने अपने पास रखे 6 मंत्रालय, कैबिनेट में 20 नए चेहरे भी शामिल
    Next Article यूपी के मेरठ में पूरे परिवार को जहर देकर फरार हुआ पति, पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.