भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से नगर पंचायत व नगर परिषद के सभी वार्डो में वैक्सीनेशन कैंप लगाने का किया आग्रह
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने जिला के उपायुक्त को मांग पत्र देते हुये आग्रह किया कि जामतारा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद के सभी वार्डों में रोजाना कोविड वैक्सीन का टीका लगाने हेतु कैंप लगाया जाए| कैंप लगवाने से नगर में रहने वाले सभी लोगों खासकर वृद्ध महिला पुरुष को वैक्सीन लेने में काफी सुविधा होगी, क्योंकि अभी जामतारा जिले में करोना महामारी के कारण लॉक डाउन लगा हुआ है और लोगों को आवागमन का साधन भी नहीं मिल रहा है और जामतारा सदर अस्पताल जहां कोविड का टीका लगाया जा रहा है इस की दूरी भी शहर से काफी अधिक दूर है |अधिक दूरी होने के कारण लोग कोविड का टीका लगाने नहीं जा रहे हैं और अभी सदर हॉस्पिटल जामतारा वहां पर अभी कोविड मरीजों का भी इलाज हो रहा जिसके कारण भी लोग काफी डरे हुए हैं |करोना महामारी से बचाव का एकमात्र कारण लोगों को टिका लगाना है |टीका लगाने से ही लोग करोना महामारी से जीत सकते हैं और भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी एक मात्र उद्देश्य है कि सभी भारतवासियों को टीका लगाकर भारतवर्ष को और भारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रखते हुए भारत को विश्व गुरु बनाना| श्री सिंह ने कहा कि जब जामतारा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में सभी वार्डों मे कोविड का टीका लगना शुरु हो जाएगा तो सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर टीका लगवाएंगे और इस प्रकार जामतारा जिला से भी करोना महामारी का खात्मा हो जाएगा|

