Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीआर का अजब आदेश, पद सहायक लोको पायलट, काम करेंगे गार्ड का
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    एनसीआर का अजब आदेश, पद सहायक लोको पायलट, काम करेंगे गार्ड का

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झांसी. कोरोना संक्रमण के चलते लगातार संक्रमित हो रहे रनिंग स्टाफ के कारण ट्रेन संचालन में बाधा आ रही है. अधिकांश गार्ड कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. ऐसे में उततर मध्य रेलवे प्रयागराज ने सहायक लोको पायलट को गार्ड की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश जारी किए हैं. इसे लेकर रेलवे कर्मचारियों में रोष है.कोरोना संक्रमण के दौर में रेलवे के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड लगातार ट्रेनों के संचालन में जुटे हैं. ट्रेनों का संचालन करने के दौरान अधिकांश कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. इसे लेकर रेलवे ने सहायक लोको पायलट से गार्ड का काम कराने का आदेश जारी किया है. रेलवे ने यह फैसला मालगाड़ी का संचालन प्रभावित होने से रोकने के लिए लिया है.

    जोन कार्यालय से जारी किए गए आदेश में सहायक लोको पायलट के लिए बनाए गए नियमों के मुताबिक सहायक लोको पायलट को केवल मालगाड़ी पर बतौर गार्ड तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही गार्ड की कमी की स्थिति में सहायक लोको पायलट यह जिम्मा संभालेंगे. उन्हें गार्ड की तरह ही इन और आउट करना होगा. परिचालन विभाग की ओर से टॉर्च, वाकी-टॉकी और झंडी दी जाएगी. इसके लिए पिछले दिनों सहायक लोको पायलट को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. उधर, रेलवे के कर्मचारी संगठनों में आदेश को लेकर रोष है. यूनियन नेताओं का कहना है कि अधिकारियों ने मनमाने तरीके से सहायक लोको पायलट को गार्ड का काम सौंपने का आदेश दे दिया, जबकि इसके लिए तय प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयहां मेट्रो ट्रेन गुजरते वक्त पुल ढहा, रोड पर चल रही कारें भी आयीं चपेट में, 20 की मौत
    Next Article ब्रिटिश पीएम के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने उठाया नीरव मोदी और विजय माल्या का मुद्दा, हुए ये महत्वपूर्ण फैसले

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.