Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटिश पीएम के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने उठाया नीरव मोदी और विजय माल्या का मुद्दा, हुए ये महत्वपूर्ण फैसले
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटिश पीएम के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने उठाया नीरव मोदी और विजय माल्या का मुद्दा, हुए ये महत्वपूर्ण फैसले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच हुई बातचीत में आज मंगलवार 4 मई को कई महत्वपूर्ण फैसले हुए. इस बैठक में पीएम मोदी ने नीरव मोदी, विजय माल्या समेत भारत के आर्थिक भगोड़ों को जल्द लौटाए जाने का मुद्दा उठाया. दोनों देशों ने रिश्तों के लिए अगले एक दशक का खाका यानी रोडमैप-2030 जारी किया. इसमें दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक समेत कई क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प जताया.

    वर्चुअल समिट में हुए ये अहम फैसले

    दोनों देशों ने अपनी भागीदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का विश्वास जताया. इस बैठक के दौरान लिया गया महत्वपूर्ण फैसला नई भारत-यूके ट्रेड भागीदारी है. इसके तहत दुनिया की पांचवें और छठे पायदान की दोनों अर्थव्यवस्थाएं आपस में कारोबार को बढ़ाएंगी.ब्रिटेन ने अपने फिशरीज सेक्टर को भारत के लिए अधिक खोलने, भारतीय नर्सेज समेत पेशेवरों सेवाओं को अधिक अवसर देने का ऐलान किया. वहीं भारत ने ब्रिटेन के लिए फलों, चिकित्सा उपकरणों और वकालत के लिए एक दूसरे को यहां अवसरों को बढ़ाने का भरोसा दिया.
    बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नीरव मोदी, विजय माल्या समेत भारत के आर्थिक भगोड़ों को जल्द लौटाए जाने का मुद्दा उठाया. वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कहा कि ब्रिटिश क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के कारण कुछ अड़चनें आ रही हैं. लेकिन ब्रिटेन सरकार चाहती है कि भारत के खिलाफ अपराध करने वाले भारतीय कानून व्यवस्था के सामने मौजूद हों.

    इस मौके पर भारत और ब्रिटेन के बीच माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते पर भी दस्तखत किए गए. इसके तहत ब्रिटेन जहां भारत के 3000 युवा पेशेवरों को रोजगार अवसर मुहैया कराएगा. उन्हें दो साल तक लेबर मार्केट टेस्ट के बिना काम करने का मौका होगा. वहीं भारत ने भरोसा दिया है कि यदि अवैध तरीके से ब्रिटेन में भारतीय नागरिक पहुंचे हैं, तो उन्हें वापस लिया जा सकता है. इसके जरिए जहां वैध तरीके से आव्रजन को बढ़ाने की कोशिश होगी वहीं, अवैध प्रवासियों की संख्या कम करने का प्रयास होगा.

    दवा क्षेत्र में हुआ सहयोग समझौता

    भारत और ब्रिटेन के बीच दवा क्षेत्र में भी सहयोग समझौता हुआ है. इसके तहत दवाइयों के गुणवत्ता मानकों को सुधारने में दोनों मुल्क सहयोग करेंगे. भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों के बीच वैक्सीन सहयोग पर भी बात हुई. प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा यूके में स्थापित हो रही वैक्सीन निर्माण क्षमता का लाभ भारत को भी मिल सकेगा. भारत और ब्रिटेन ने ग्लोबल इनोवेशन पार्टनरशिप पर भी दस्तखत किए हैं. इसके तहत भारत समेत विकासशील देशों के इनोवेशंस को व्यापक अंतरराष्ट्रीय बाजार तक ले जाने में मदद दी जाएगी. इसके लिए भारत और ब्रिटेन दोनों ही अंशदान करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनसीआर का अजब आदेश, पद सहायक लोको पायलट, काम करेंगे गार्ड का
    Next Article यूपी के गांवों में तीसरे इंजन की सरकार बनाने का बीजेपी का सपना हुआ चकनाचूर – अखिलेश

    Related Posts

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका दूसरी बार खारिज जमशेदपुर, 24 जून 2026। लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। माननीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने ए.बी.पी. संख्या 728/26 में आरोपी सचिदानंद प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला एनएच डिमना पारडीह रोड, मानगो , जमशेदपुर स्थित एलीट हॉस्पिटल, अब स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व के निदेशकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 406 एवं 120 बी के तहत आरोप तय करते हुए उलीडीह थाना द्वारा कोर्ट में चर्जशीट दाखिल किया गया हैं। मामले की सुनवाई 22 जून 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके पश्चात 24 जून 2026 को माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों की दूसरी बार दायर अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता श्वेता सिन्हा ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के.एम. सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के इस आदेश को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रगति माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिला है कि प्रस्तुत तथ्यों, आरोपों की गंभीरता एवं मामले की प्रकृति को देखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं समझा। प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी इस आदेश का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.