Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यहां मेट्रो ट्रेन गुजरते वक्त पुल ढहा, रोड पर चल रही कारें भी आयीं चपेट में, 20 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यहां मेट्रो ट्रेन गुजरते वक्त पुल ढहा, रोड पर चल रही कारें भी आयीं चपेट में, 20 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेक्सिको सिटी. उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में अंडर पास सड़क के ऊपर से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन का पुल अचानक ढह जाने से भयानक हादसा हो गया. बता दें कि इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मेट्रो ट्रेन अंडरपास ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी, तभी अचानक पुल का एक हिस्सा ढह गया और इस दुर्घटना में ट्रेन के डिब्बे पुल से नीचे चल रही सड़क तक लटक गए. सड़क पर चल रही कारें भी इनकी चपेट में आ गईं.

    मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप
    मेक्सिको की मेयर क्लाउडिया शिनबॉम ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय तक राहत कार्य रुका रहा, क्योंकि ट्रेन की बोगी हवा में लटकी हुई थी, ऐसे समय में मदद करना खतरनाक साबित हो सकता था. बाद में क्रेन भेजने के बाद ही राहत कार्य शुरू हो सका. इस दौरान राहत कार्य करने वाले दल को सीढिय़ां लगाकर मेट्रो की बोगी से मृत और घायलों को निकालना पड़ा. कई लोगों को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया है. मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने हादसे को दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और जवाबदेही भी तय होगी. मेयर शिनबॉम ने यह भी कहा कि इस मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान तमाम अनियमितताओं का आरोप लगाया जा चुका है. इसके अलावा यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने कुछ साल पहले मेट्रो लाइन 12 रूट के कुछ खंभों के डैमेज होने की शिकायतें भी की थीं. यही नहीं 2014 में लाइन 12 के उद्घाटन के कुछ ही वक्त बाद, मरम्मत के लिए यह मेट्रो सेवा कई महीने तक बंद रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में हिंसा आगजनी व लूटपाट पर अबिलम्ब विराम लगे: विहिप
    Next Article एनसीआर का अजब आदेश, पद सहायक लोको पायलट, काम करेंगे गार्ड का

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.