Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्‍यों व्यथित हैं मिथिला और गोदना पेंटिंग करने वाले कलाकार?
    बिहार संवाद विशेष

    क्‍यों व्यथित हैं मिथिला और गोदना पेंटिंग करने वाले कलाकार?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना। चटकीले रंगों, जीवंत चित्रों एवं बारीकियों की वजह से खास पहचान रखने वाली ‘मिथिला पेंटिंग’ और उसके साथ कदमताल करती ‘गोदना पेंटिंग’ जातियों में बंटे समाज में समरसता लाने में अहम भूमिका निभा रही हैं लेकिन इनके कलाकार अपनी मेहनत का उचित दाम ना मिलने और बिचौलियों द्वारा अपना हक मारे जाने से व्यथित हैं.बिहार का जितवारपुर गांव ‘मिथिला पेंटिंग’ के लिये विश्वभर में मशहूर है, जहां का लगभग हर परिवार इस कला में निपुण है. इस गांव को हाल ही में ‘क्राफ्ट विलेज’ का दर्जा दिया गया है. ‘मिथिला पेंटिंग’ को पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली, पद्मश्री से सम्मानित सीता देवी के पड़पोते की बहू आशा देवी इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. उनका कहना है कि पहले फ्रांस, जर्मनी, जापान से लोग आते थे और कलाकारों को अच्छी कीमत मिलती थी.
    आशा देवी ने ‘भाषा’ से कहा, ‘मिथिला पेंटिंग’ को प्रसिद्धि मिलने के बाद बिचौलिये ज्यादा सक्रिय हो गये हैं. वे इसे कम पैसों में यहां से खरीद कर मुंबई, दिल्ली एवं अन्य जगहों पर ले जाते हैं, जिससे कलाकारों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल पाता.” उन्होंने कहा, ‘हमारा सरकार से आग्रह है कि वह राष्ट्रीय स्तर का एक क्रय-विक्रय कार्यालय यहां खोले ताकि कलाकार अपनी कलाकृतियों को खुद बेच सकें.”मिथिला एवं गोदना पेंटिंग से एक नया आयाम भी जुड़ गया है. अब कपड़ों पर भी पेंटिंग का चलन बढ़ रहा है और अनेक जाने-माने डिजाइनर इस क्षेत्र का रुख कर रहे हैं. ‘मिथिला पेंटिंग’ को विश्व मंच तक पहुंचाने और उसे पहचान दिलाने के लिए जितवारपुर गांव की दिवंगत जगदम्बा देवी और दिवंगत सीता देवी के अलावा बउआ देवी को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
    ‘मिथिला पेंटिंग’ के साथ ही इस गांव में ‘गोदना पेंटिंग’ :टैटू: की विधा भी रही है. दिवंगत रौदी पासवान ने ‘मिथिला पेंटिंग’ के साथ-साथ इस विधा को भी आगे बढ़ाया. उन्होंने अपनी पत्नी चानो देवी के साथ मिलकर गोदना शैली को स्थापित किया, उसे विस्तार दिया तथा एक नया रूप प्रदान किया था. जितवारपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में इस पेंटिंग की विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी स्त्रियों के हाथों में रही है. मिथिला के सामंती समाज में इसने स्त्रियों की स्वतंत्रता एवं उनके सामाजिक न्याय के नये मार्ग खोले. साथ ही इस कला से जातियों में बंटे समाज में समरसता भी आयी.राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत चानो देवी की बहू महनमा देवी आज ‘गोदना पेंटिंग’ की अपनी बरसों पुरानी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं और उन्हें भी इसकी बिक्री की उचित व्यवस्था ना होने की शिकायत है. इन पेंटिंग में जीव-जंतुओं, पेड़-पौधे, आस-पड़ोस के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को दर्शाया जाता है. चित्रों में रंग भरने के लिए ज्यादातर पत्तियों, फूलों और फलों से बने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है. लगभग 800 परिवारों वाला ये गांव अभी सिर्फ ‘मिथिला पेंटिंग’ के लिए ही जाना जाता है लेकिन यहां ‘गोदना पेंटिंग’ शैली तेजी से जड़ें जमा रही है. गांव के हर घर में यह कला रचती-बसती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव‍िद्या बालन से पहले कंगना रनौत को ऑफर हुई थी ‘डर्टी प‍िक्‍चर’
    Next Article ममता बनर्जी चुनी गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.