Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी चुनी गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी चुनी गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. टीएमसी की मीटिंग में सोमवार को ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी पांच मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ छह मई को होगा. टीएमसी नेता और मंत्री पार्था चटर्जी ने ये जानकारी दी हैबंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है. ममता नेस हैट्रिक के बाद साबित कर दिया है कि भारत में विपक्षी खेमे में उनकी टक्कर का कोई नेता फिलहाल नहीं है. शपथ समारोह को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक साधारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखेंगे. जब तक कोरोना की लड़ाई से देश जीत नहीं जाता, हम किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाएंगे.बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल की है. वहीं, इस विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देने वाली बीजेपी 77 सीटों पर विजयी रही. इसके साथ ही राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के चिह्न पर चुनाव लडऩे वाली आईएसएफ को एक सीट मिली है और एक निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत दर्ज करने में सफल रहा है. कांग्रेस और लेफ्ट खाता खोलने में भी नाकामयाब रहा. तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार 2016 के विधानसभा चुनाव से भी बेहतर रहा जब इसे 211 सीट मिली थीं. बड़ी जीत के बाबजूद ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हार का सामना करना पड़ा और वह अपने पूर्व सहयोगी शुभेन्दु अधिकारी से 1,956 मतों के अंतर से हार गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्‍यों व्यथित हैं मिथिला और गोदना पेंटिंग करने वाले कलाकार?
    Next Article बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 सालों के बाद लिया अलग होने का फैसला

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.