Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की मानसिकता झारखंड विरोधी : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    भाजपा की मानसिकता झारखंड विरोधी : हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में वोटों का बिखराव रोकने के लिए महागठबंधन जरूरी है. इसे लेकर वार्ता चल रही है. इसलिए महागठबंधन की पूरी उम्मीद है. ये बातें उन्होंने सोमवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कही. वह झामुमो के 46 वां स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे थे. कहा कि गोड्डा सीट को लेकर कांग्रेस और झाविमो के बीच अंतिम दौर की वार्ता चल रही है. महागठबंधन के पक्ष में कांग्रेस भी है. इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने विचार से अवगत करा दिया है. कांग्रेस का सिस्टम इस पर काम कर रहा है. कहा कि संघर्ष यात्रा में व्यस्त रहने के कारण वह कांग्रेस की रैली में शामिल नहीं हो पाये. अगर महागठबंधन नहीं होता है, तो उस स्थिति में झामुमो का क्या स्टैंड होगा. इसके जवाब में श्री सोरेन ने कहा कि पिछले विस चुनाव में गठबंधन नहीं होने की स्थिति में झामुमो अकेले चुनाव लड़ा था. महागठबंधन में वामदलों की उपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका भी प्रयास चल रहा है. कहा कि जहां पर वाम दलों का दावा है, वहां पर झामुमो का दावा नहीं है. सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित सवालों के जवाब पर उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इसे चुनाव से जोड़ना उचित नहीं है. लोस चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता उम्मीदवार हैं. चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. सोरेन ने कहा कि भाजपा का चेहरा व मानसिकता झारखंडी विरोधी है. कहा कि यह विडंबना है कि गोड्डा से उत्पादित बिजली बांग्लादेश जायेगी. पानी बिहार जायेगा. नौकरी दूसरे प्रदेश के लोगों को मिलेगी. झारखंड के लोग बेरोजगारी, पलायन, भूख व विस्थापन की समस्या झेल रहे हैं. भाजपा सरकार आदिवासियों, दलितों, शोषितों व पिछड़ों के विरोध में काम कर रही है. कहा कि भाजपा सरकार वन क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल करना चाह रही थी, लेकिन जब यह मामला सुर्खियों में आया, तो आनन-फानन में सरकार ने रिपीटिशन दायर किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरात में मच्छर थे तो HIT से मार दिया, अब गिनने बैठूं या सो जाऊं: वीके सिंह
    Next Article सुखोई-30MKI होगा इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस

    Related Posts

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    October 2, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश

    शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.