Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रात में मच्छर थे तो HIT से मार दिया, अब गिनने बैठूं या सो जाऊं: वीके सिंह
    Breaking News राष्ट्रीय

    रात में मच्छर थे तो HIT से मार दिया, अब गिनने बैठूं या सो जाऊं: वीके सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: बालाकोट एयरस्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए, इसके बारे में सबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने अलग अंदाज में हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘रात 3.30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने हिट से मारा. अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं या आराम से सो जाऊं?’बता दें कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से कई विपक्षी नेता इस बात के सबूत मांग रहे हैं कि कार्रवाई में कितने आतंकी ढेर हुए. सिद्धू जैसे कुछ नेता तो एयर स्ट्राइक पर ही यह कहकर सवाल उठा रहे हैं कि आतंकी मारने गए थे या पेड़ गिराने. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एयर स्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकियों के मारे जाने के दावे के बाद से विपक्ष हमलावर है कि उनके पास यह आंकड़ा कहां से आया?एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए, इस सवाल के जवाब में एयर फोर्स चीफ बी. एस. धनोआ कह चुके हैं कि एयर फोर्स का काम टारगेट हिट करना है, मानव शवों को गिनना नहीं. धनोआ ने कहा था कि स्ट्राइक में कितने मारे गए, यह सरकार बताएगी. गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए इसका आंकड़ा आज नहीं तो कल सामने आ जाएगा. बता दें कि एयर फोर्स कह चुकी है कि एयर स्ट्राइक के सबूत हैं और उन्हें जारी करना सरकार के ऊपर है कि वह उन्हें जारी करे या नहीं और जारी करे तो कब करे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान को करारा झटका, भारत ने अमेरिका को सौंपे एफ 16 विमान के सुबूत
    Next Article भाजपा की मानसिकता झारखंड विरोधी : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.