Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना बेकाबू हुआ: अमेरिका को भी पीछे छोड़ा
    Breaking News

    देश में कोरोना बेकाबू हुआ: अमेरिका को भी पीछे छोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना अब बेकाबू हो चुका है, जिसने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, आज 24 घंटे के दौरान 3 लाख 14 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए है, किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह अपने आप में नया रिकार्ड है, इन मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1 करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 लोग संक्रमित हो चुके है, वर्तमान में देश में कोरोना के 22 लाख 91 हजार से अधिक एक्टिव मामले है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे आंकड़े जारी किए गए, जिसमें 24 घंटे के अंतराल में 3 लाख 14 हजार 835 नए मामले दर्ज किए गए है, वहीं 2 हजार 104 लोगों की मौत के साथ अब तक 1 लाख 84 हजार 657 लोगों संक्रमण का शिकार हो चुके है, लगातार बढ़ते मामले के कारण स्वस्थ होने की प्रतिशत 84.46 हो गया है, जबकि फरवरी माह में स्वस्थ होने की दर 97.2 प्रतिशत हो गई थी. नए मामलों में लगातार 43वें दिन बढ़ोतरी देखी गई. इसके साथ सक्रिय मामले बढ़कर 22,91,428 हो गए जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है. देश में अब तक 1,34,54880 लोग इस बीमारी से जंग जीत चुके है. मृत्यु दर घटकर 1.16 फीसद रह गई है. देश में 7 अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे. इसी तरह 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार हुआ. जबकि 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ के पार हुई.

    इसीएमआर के अनुसार 21 अप्रैल तक 27,27,05,103 नमूनों की जांच की गई. जबकि अकेले एक दिन पहले 16,51711 नमूनों की जांच हुई. कोरोना के कारण 24 घंटों के दौरान जिन 2104 लोगों की जान गई उसमें से सर्वाधिक 568 लोग महाराष्ट्र के रहे. इसके बाद से दिल्ली से 249, छत्तीसगढ़ से 193, उत्तर प्रदेश से 187, गुजरात से 125 और कर्नाटक से 116 लोगों ने जान गंवा दी. देश में अब तक कुल 1,84,657 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 61,911, कर्नाटक से 13,762, तमिलनाडु से 13,258, दिल्ली से 12,887, बंगाल से 10,710, उत्तर प्रदेश से 10,346, पंजाब से 8,114 और आंध्र प्रदेश से 7,510 शामिल हैं.

    संक्रमण के दस राज्यों में 75 मामले-

    24 घंटों में सामने आए 3,14,835 मामलों में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी 10 राज्यों की हैं. जिसमें महाराष्ट्र्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान हैं. महाराष्ट्र्र में सबसे अधिक 67,468 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद यूपी में 33,106 और दिल्ली में 24,638 नए मामले दर्ज किए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉन्साल्वेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में शहर का नाम कोरोना वारियर्स राजेश सतदेवे ने ऊंचा किया
    Next Article जयपुर से लौट रहे मजदूरों को भिंड में दबंगों ने बस से उताकर पीटा, चीखते चिल्लाते रहे श्रमिक, नहीं पहुंची पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.