Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कॉन्साल्वेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में शहर का नाम कोरोना वारियर्स राजेश सतदेवे ने ऊंचा किया
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    कॉन्साल्वेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में शहर का नाम कोरोना वारियर्स राजेश सतदेवे ने ऊंचा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में जिला प्रशासन, रेड क्रॉस तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 पीड़ित लोगों की सहायता के लिए चलाये जा रहे कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में प्रत्येक दिन कोविड-19 से जीत हासिल करने के बाद लोगों के जुड़ने से कोविड-19 के कारण गंभीर रूप से प्रभावित लोगों की उम्मीदें बढ़ीं हैं, प्रत्येक दिन औसतन 10 यूनिट प्लाज्मा का डोनेशन लेकर यह जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। आज कॉन्साल्वेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में शहर का नाम कोरोना वारियर्स राजेश सतदेवे ने ऊंचा किया, वे देश के दूसरे सबसे अधिक बार कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा दान करने वाले के रूप में हैं, जिनकी एऩ्टीबॉडी इतने दिनों तक लगातार रही और पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनकी मजबूत इच्छा के कारण उन्होने लगातार अपना प्लाज्मा दान किया ताकि जरूरतमंद लोगों को यह मिल सके, उनके साथ ही इस कड़ी में 6 और कोरोना वारियर्स रंजीत कुमार सिंह, डॉ. रामाशंकर, गौरव कुमार, मिथिलेश कुमार पंडित, डॉ. अभय कृष्णा, जयराम ने अपना प्लाज्मा दान किया। इस पूरे अभियान को सुचारू तरीके से चलाने के लिए प्रशिक्षु उपसमाहर्ता सुश्री स्मिता नागेशिया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक सह महाप्रबंधक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक एवं विशेषज्ञ तकनिशियन पूरे मनोयोग से लगकर इस कार्य को कर रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा मिल सके।
    कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा – ज्ञातब्य हो कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा थैरेपी को कोविड-19 प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए स्वीकृत किया है, जिसमें वो व्यक्ति जो कोविड-19 से पीड़ित (पॉजीटिव) होने के बाद उससे ठीक (निगेटिव) होने पर 14 दिनों पर अपना ब्लड सैम्पल टेस्ट करवाते हैं, ICMR के गाईडलाईन के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उनके ब्लड में उपलब्ध प्लाज्मा में कोरोना के खिलाफ एन्टीबॉडी (कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा) का स्तर उपयुक्त होने पर ऐसे व्यक्ति अपना प्लाज्मा का दान करते हैं जो वर्तमान में पीड़ित व्यक्ति को चढ़ाकर उनके शरीर में प्लाज्मा को खिलाफ एन्टीबॉडी डेवलप करने में सहायक होता है। आज अधिक से अधिक ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो कोरोना से ठीक होने के बाद अपना प्लाज्मा दान कर कोरोना से संघर्ष कर रहे लोगों के जीवन को बचाने में मदद करें। अगर आप प्लाज्मा दान करना चाहते हैं तो कोविड-19 से ठीक होने के 14 दिन पश्चात जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना सैम्पल टेस्ट करा सकते हैं, हां यह एन्टीबॉडी आपके शरीर में एक सिमित समय के लिए ही हैं, जिससे आप चाहे तो किसी का जीवन बचाएं या फिर वो आपके शरीर में स्वतः ही खत्म हो जाता है। जमशेदपुर में अब तक 330 बार लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है, जिसमें लगभग 50 लोगों ने चार बार से अधिक इसे दान किया है। प्लाज्मा डोनेशन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला में प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी सुश्री स्मिता नागेशिया 8709639832 तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी – 7004047541 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में कोरोना बेकाबू हुआ: अमेरिका को भी पीछे छोड़ा

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.